फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   662 consumers filed complaints, 182 were resolved

Kaushambi News: 662 ने उपभोक्तओं ने दर्ज कराई शिकायत, 182 का हुआ निस्तारण

Sun, 20 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 20 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
662 consumers filed complaints, 182 were resolved
मंझनपुर। बिजली विभाग के तीन दिवसीय मेगा शिविर में जिले भर के 662 उपभोक्ताओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से 182 मामले निस्तारित कर दिए गए। वहीं, 548 उपभोक्ताओं से 43.99 लाख रुपये का बकाया जमा कराया गया।
विज्ञापन

बिजली विभाग ने 17 जुलाई से मंझनपुर और चायल डिवीजन में अलग-अलग तीन दिवसीय मेगा शिविर का आयोजन किया था। इसमें उपभोक्तओं के बिलों की गड़बड़ी से लेकर विभाग से जुड़ी सभी तरह की समस्याएं निस्तारित की गई। अधीक्षण अभियंता श्यामनारायण ने बताया कि आखिरी दिन शनिवार की शाम तक दोनों डिवीजनों में 662 उपभोक्तओं ने बिलों में गड़बड़ी की शिकायत की। इनमें से 182 उपभोक्तओं के बिल संसोधित कर दिए गए। मीटर में खराबी से संबंधी 49 मामलों में 18 का निस्तारण करा दिया गया। नए संयोजन से संबंधी 43 मामलों में दो का मौके पर निस्तारण किया गया। 43 उपभोक्ताओं की भार वृद्धि की गई। 548 उपभोक्ताओं से 43.99 लाख रुपये बकाया जमा कराया गया। इसके अलावा 36 अन्य शिकायतों में 19 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया है।
विज्ञापन

कल और परसों भी लगेगा मेगा शिविर
--अधीक्षण अभियंता ने बताया कि पहले दिन बारिश के कारण उपभोक्ताओं को शिविरों तक पहुंचने में परेशानी हुई। इसके चलते उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अब 21 और 22 जुलाई को भी दोनों डिवीजनों में मेगा शिविर लगाकर उपभोक्तओं की समस्याएं निस्तारित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed