{"_id":"5c0eb904bdec224176131e38","slug":"61544468740-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह:2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह:2
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को मुख्यालय के डायट मैदान में 280 जोड़ों का विवाह कराया गया। सांसद, विधायकों की मौजूदगी में अफसरों ने नव विवाहित जोड़ों को उपहार देकर विदा कराया। अफसरों ने शादी का प्रमाण देते हुए कहा कि यह समारोह आम नहीं है। बल्कि, खुद सरकार विवाह का प्रमाण पत्र देने आई है।
जिला मुख्यालय के डायट परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए भव्य पंडाल सजाया गया था। 16 हजार वर्ग फीट में फैले पंडाल को दुल्हन की तरह सजाया गया था। अकेले 54 सौ वर्ग फीट का मंडप सजाया गया था। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 280 जोड़ों ने एक साथ रहने के लिए सात जन्मों की शपथ ली। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि सरकार नारी सशक्तिकरण और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर कृत संकल्प है। मुख्यमंत्री की यह योजना गरीब व असहाय परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। सांसद ने विवाहित प्रत्येक जोड़ों को 501 रुपए का पुरस्कार दिया। इस मौके पर सदर विधायक लाल बहादुर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद, चायल विधायक संजय गुप्ता, जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पीडी राजेश कुमार मिश्र, डीपीओ राकेश मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार, डीडीओ विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
दांपत्य सूत्र में बंधे जोड़ों को मिलेगा सरकारी लाभ
मंझनपुर। सांसद विनोद कुमार सोनकर ने बताया कि सामूहिक विवाह योजना में जो लोग शामिल हुए हैं, पात्रता के आधार पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस योजना का लाभ दिया जाएगा। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
चार मुस्लिम जोड़ों ने किया निकाह
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत सोमवार को चार मुस्लिम जोड़ों का भी निकाह हुआ। इनके लिए प्रशासन ने अलग से व्यवस्था की थी। शहर काजी ने चारों को निकाह पढ़ाया। निकाह करने वालों ने सरकार की इस योजना की सराहना की।
चायल विधायक ने गिफ्ट किया मोबाइल व साड़ी
मंझनपुर। चायल क्षेत्र के भाजपा विधायक संजय कुमार गुप्ता ने विवाह समारोह में शामिल सभी नव दंपतियों को बधाई देते हुए वधू पक्ष की तरफ से खुद को रखा। कहा कि समारोह में जिनकी शादी हुई है वो बहनें खुद को अकेला ना समझें। उनका भाई विधायक है। विधायक ने अपने विधानसभा क्षेत्र के 120 जोड़ों को मोबाइल व साड़ी उपहार में दिया।
सरकार की तरफ से दिए गए 25 हजार
मंझनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि विवाह योजना में शामिल जोड़ों को खुशहाल गृहस्थी बनाने के लिए सरकार की तरफ से 20 हजार कन्या के खाते में भेजा गया। जबकि विधवा, परित्यक्ता व तलाकशुदा जोड़ों को 25 हजार रुपये दिए जाने का प्राविधान है। पाणिग्रहण संस्कार के दौरान कपड़े, गहने व बर्तन दस हजार रुपए कीमत का दिया गया। 35 सौ रुपये प्रति जोड़ा विवाह आयोजन में खर्च किया गया। जिससे वर व कन्या पक्ष को दस-दस पैकेट लंच भी उपलब्ध कराया गया।
दुल्हन की तरह सजे पंडाल में लगा शादी का कुंभ
सामूहिक विवाह योजना को लेकर डायट मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया था। पंडाल में गुब्बारे लगाए गए थे। साउंड बाक्स पर शहनाई की गूंज सुनाई दे रही थी। एक साथ बैठे जोड़ों को देखकर लग रहा था मानों विवाह का कोई कुंभ लगा हो। कार्यक्रम को देखने के लिए भी दूर दराज से लोग आए थे।
सेल्फी लेने की मची रही होड़
मंझनपुर। डायट मैदान में आयोजित समारोह के दौरान लोगों में सेल्फी लेने की होड़ रही। जो परिवार एक दूसरे से जुड़ रहे थे उन्होंने तो विवाह का साक्षी बनने के लिए मोबाइल से फोटा खींचा और जो लोग कार्यक्रम देखने के लिए पहुंचे थे वह भी सेल्फी लेने से खुद को रोक नहीं सके।
वर और कन्या पक्ष में बंटे माननीय
मंझनपुर। शादी समारोह में शामिल होने आए सांसद, विधायक और जिले के अफसर वर और कन्या पक्ष की भूमिका में खड़े नजर आए। सिर पर गुलाबी रंग का साफा पहने यह लोग सजीव बारात का चित्रण कर रहे थे।
डीएम ने सपत्नीक दिया आशीर्वाद
मंझनपुर। विवाह स्थल पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और उनकी पत्नी अंकिता राज भी पहुंची थी। विवाहोपरांत डीएम व उनकी पत्नी ने नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान किया।