{"_id":"5a429d7a4f1c1b96698bb52c","slug":"61514315130-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में खामियों का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में खामियों का अंबार
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में खामियों का अंबार
-परिसर में डीएम और सीडीओ को बजबजाती मिलीं नालियां
-समस्याओं के निराकरण का दिया अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
जिले के चार कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का मंगलवार को अफसरों ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर व कक्ष में गंदगी देख वार्डेन को कड़ी फटकार लगाई। पखवारे भर के भीतर विद्यालय की सभी अव्यवस्थाओं को ठीक करने का निर्देश दिया।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में समस्याओं का अंबार है। लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा, सीडीओ हीरालाल ने बीएसए व डीपीआरओ को साथ लेकर औचक निरीक्षण किया। डीएम ने कशिया तो सीडीओ ने मंझनपुर, पल्हाना, सरसवां विद्यालयों का निरीक्षण किया। कशिया में डीएम ने पाया कि पानी निकासी के लिए पक्की नाली नहीं है तो सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्रीवाल में आयरन एंगल व कटीले तार नहीं लगे हैं। इस पर उन्होंने वार्डेन को तत्काल इंतजाम कराने का निर्देश दिया। सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मंझनपुर का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने जलनिकासी के लिए नाली निर्माण, किचेन, स्टोर रूम, बाथरूम, स्नानागार में टायल्स लगाए जाने का निर्देश वार्डेन को दिया। यहां के बाद वह पल्हाना विद्यालय पहुंचे। यहां पर पानी निकासी का इंतजाम नहीं होने पर नाली निर्माण व दो सोकपिट बनवाने का निर्देश दिया। इसके अलावा भवन की रंगाई-पुताई का काम कराने को कहा। अंत में वह सरसवां विद्यालय पहुंचे। यहां पर विद्यालय के मेन गेट से अंदर व बाहर सीसी रोड का निर्माण, आंगन में कोटा स्टोर व शौचालय व स्नानागार में टायल्स का निर्माण कराये जाने का निर्देश वार्डेन को दिया। औचक निरीक्षण से कस्तूरबा गांधी विद्यालय के जिम्मेदारों में हड़कंप रहा। निरीक्षण के दौरान बीएसए महाराज स्वामी, डीपीआरओ कमल किशोर के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
बंदियों, कैदियों ने जेल में लगाई दौड़
-जिला कारागार में शुरू हुई खेलकूद प्रतियोगिता, कल होगा फाइनल मुकाबला
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिला जेल में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जेल प्रशासन ने पहले दिन बंदियों, कैदियों के बीच दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 28 दिसंबर को होगा। इससे पहले बुधवार को वालीबाल प्रतियोगिता कराई जाएगी।
विज्ञापन
खेल सप्ताह के तहत मंगलवार से जिला कारागार में बंदियों, कैदियों के बीच तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज किया गया। पहले दिन प्रभारी जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद की देखरेख में सात-सात बाल कैदियों, बंदियों के ग्रुप बनाकर जेल परिसर में दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें ग्रुप ए से शीतेंद्र कुमार ने प्रथम, धर्मेंद्र सैनी ने द्वितीय तथा कोमल पांडेय ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी तरह ग्रुप बी में रमेश कुमार पाल, शहरुख तथा बलि ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रभारी जेलर ने बताया कि 28 दिसंबर को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कराया जाएगा। इसमें पहले तीन स्थान पर रहने वाले बंदियों, कैदियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे पहले बुधवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
शीत गृह से जिला जेल भेजा गया आलू
सिराथू (ब्यूरो)। कीमत में भारी गिरावट के कारण द्वाबा के किसान शीतगृहों से आलू की निकासी नहीं कर रहे हैं। मजबूरी में शीत गृह संचालक भंडारित आलू को बाहर निकालकर फेंकना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर प्रभारी जेलर बीएस मुकुंद ने डीएचओ को पत्र लिखकर कारागार के लिए आलू की डिमांड की। इस पर उद्यान विभाग ने मंगलवार को 35 क्विंटल मुफ्त आलू मुहैया करा दी।
हादसों को दावत दे रही पथरावा-सौरई बुजुर्ग की पुलिया
कड़ा (ब्यूरो)। कड़ा ब्लॉक के पथरावां और सौरई बुजुर्ग गांव को जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीण मजबूरी में सड़क किनारे नहर की तरफ से आवागमन कर रहे हैं। शिकायत के बावजूद पुलिया की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के बदौलत किसी दिन बड़ा हादसा होना तय है।