फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   स्पोर्ट्स मीट में प्रतिभाओं को निखरने का मिलता है मौका

स्पोर्ट्स मीट में प्रतिभाओं को निखरने का मिलता है मौका

Sun, 03 Dec 2017 11:34 PM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स मीट में प्रतिभाओं को निखरने का मिलता है मौका
स्पोर्ट्स मीट में प्रतिभाओं को निखरने का मिलता है मौका
विज्ञापन

एमएस कान्वेंट स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मूरतगंज (ब्यूरो)। स्थानीय ब्लॉक के जीटी रोड बजहा स्थित एमएस कांवेंट स्कूल में रविवार को वार्षिक स्पोर्ट्स मीट 2017 का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विभागाध्यक्ष कम्प्यूटर साइंस मोतीलाल नेहरू इंटर कालेज इलाहाबाद ने सलामी लेने के बाद मशाल देकर मीट की शुरुआत की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि स्पोर्ट्स मीट के आयोजन के विद्यालय के बच्चों की प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। ऐसे आयोजनों की विद्यालयों में बेहद जरूरत है। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने एरोबिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बच्चों का मन मोह लिया। जूनियर ग्रुप के बच्चों का टग ऑफ वार कार्यक्रम बेहद रोमांचकारी रहा। इसके अलावा बच्चों के बीच दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्कूल प्रबंधक अंजनी कुमार त्रिपाठी ने अतिथियों व अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के दौरान बदरुल, रश्मि, सुषमा, शीला शर्मा आदि शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर विद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज गिरिजेश नारायण पांडेय सहित लाल सिंह, ग्रीन हाउस के इंचार्ज महेश, रेड हाउस के संदीप यलो के विवेक व ब्लू हाउस के राजू के अलावा नितेज कुमार, अनिकेत कुमार, रोहित शुक्ल, शुभम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




विद्युतीकरण में मनमानी बरत रहे ठेकेदार
बस्ती के कई मोहल्लों में नहीं बना रहे लाइन, नाराजगी
मंझनपुर (ब्यूरो)। पं. दीन दयाल ग्रामीण ज्योति योजना अन्तर्गत कराए जा रहे विद्युतीकरण में ठेकेदार मनमानी बरत रहे हैं। गांव के कुछ हिस्सों में लाइन बनाए ही काम रोक दे रहे हैं। दरवाजे तक बिजली की लाइन न बनने को लेकर ग्रामीणों में ठेकेदार के प्रति नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के जिन गांवों व मजरों में बिजली नहीं है उनका पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना अन्तर्गत विद्युतीकरण कराया जा रहा है। इसमें विकास खंड सिराथू का नारा गांव गांव भी शामिल है। विद्युतीकरण का काम करा रहे ठेकेदार ने बस्ती के कई स्थलों पर आधा-अधूरा काम कराया है। इससे योजना का लाभ ग्रामसभा के जिम्मेदारों को नहीं मिल पा रहा है। गांव के बाबू का आरोप है कि मुनचौरा तालाब से लेकर उनके घर तक तीन पोल की लाइन बननी है। ठेकेदार रामनरेश से कई बार कहा गया पर वह सुनवाई नहीं कर रह है। गांव में आधा-अधूरा काम कराकर कई मोहल्लों की लाइन नहीं बनवाया। ठेकेदार ने सुनवाई नहीं किया तो ग्रामीणों ने मामले की शिकायत एक्सईएन प्रभाकर पांडेय से की। एक्सईएन ने भरोसा दिलाया है कि ग्रामसभा का कोई भी कोना विद्युतीकरण से वंचित नहीं रहने पाएगा। एक्सईएन के आश्वासन पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed