{"_id":"5ef24f218ebc3e4342527055","slug":"588-people-caught-spitting-in-public-places-kaushambi-news-ald279200187","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोआबा के तीन सौ सीएससी निष्क्रिय, जुलाई से हो जाएंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोआबा के तीन सौ सीएससी निष्क्रिय, जुलाई से हो जाएंगे बंद
विज्ञापन

जन सुविधाओं का ख्याल नहीं रखने वाले केंद्र संचालकों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। दोआबा के तकरीबन 300 कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) निष्क्रिय हैं। एक जुलाई से इन्हें बंद कर दिया जाएगा। ऐसे में कॉमन सर्विस सेंटर लेकर घर बैठने वाले संचालकों के लिए बुरी खबर है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी की चेतावनी के बाद सीएससी संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
एससी के जिला प्रबंधक सर्वेश कुमार व चंद्र कुमार ने बताया जिले में 598 सीएससी हैं। इनमें से तकरीबन तीन सौ सीएससी निष्क्रिय हैं। इसकी वजह से ग्रामीणों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सीएससी के जरिए बैकिंग सुविधा, शिक्षा, पैन कार्ड, बिजली का बिल जमा किए जाने की सुविधा प्रदान किया गया है। सीएससी के नॉन एक्टिव होने से ग्रामीणों को जरूरी कामों के लिए दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इस रिपोर्ट के आधार पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रविंद्र जायसवाल ने कहा कि निष्क्रिय सीएससी को जुलाई माह में बंद कर दिया जाएगा। इसके अलावा जो सक्रिय सीएससी हैं और संचालक सरकारी काम से मना कर देते हैं ऐसे संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। हिदायत दी कि सेंटर पर सीएससी का बैनर हर हाल में लगा होना चाहिए।