फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सस्पेंड कर्मियों की सूची नहीं देने पर नोटिस

सस्पेंड कर्मियों की सूची नहीं देने पर नोटिस

Fri, 29 Dec 2017 10:05 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड कर्मियों की सूची नहीं देने पर नोटिस
सस्पेंड कर्मियों की सूची नहीं देने पर नोटिस
विज्ञापन

- आयुक्त ग्राम विकास के निर्देश को बीडीओ नेवादा ने किया नजरंदाज
मंझनपुर (ब्यूरो)। मुख्य विकास अधिकारी ने बीडीओ नेवादा को चेतावनी भरी नोटिस जारी किया है। आरोप है कि बीडीओ ने आयुक्त ग्राम विकास द्वारा मांगी गई सूचना को तीन माह बाद भी नहीं दिया है।
आयुक्त ग्राम विकास पार्थ सारथी सेन शर्मा ने तीन माह पहले जिले के ग्राम विकास विभाग में निलंबित चल रहे कर्मचारियों की रिपोर्ट तलब की थी। रिपोर्ट में उनके दोषी होने की बात पूछी गई थी। विकास खंड नेवादा में निलंबित चल रहे ग्राम विकास अधिकारी अखिलेश सिंह के बावत बीडीओ अखिलेश कुमार से रिपोर्ट मांगी गई थी। तीन माह बीत जाने के बाद भी बीडीओ ने मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट मुहैया नहीं कराया। इसी तरह सदर ब्लॉक में निलंबित चल रहे ग्राम विकास अधिकारी मनोज व विष्णुदत्त की रिपोर्ट सदर ब्लॉक के प्रभारी बीडीओ ने नहीं दिया। रिपोर्ट न मिलने से तीनाें कर्मचारियों की बहाली अधर में लटकी हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को सीडीओ ने नेवादा बीडीओ को चेतावनी भरी नोटिस जारी किया है। मंझनपुर का प्रभार एक जिला स्तरीय अधिकारी के हाथों होने पर उन्होंने तत्काल रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। सीडीओ की नोटिस से बीडीओ नेवादा सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन

000000

वीडीओ की रोकी वेतन वृद्धि
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला विकास अधिकारी डीके दोहरे ने परिवार रजिस्टर की नकल जारी करने में आंशिक दोष पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी की वेतनवृद्धि रोक दी है। कौशांबी ब्लॉक के म्योहर निवासी ममता देवी पत्नी शिवसागर ने पिछले साल परिवार रजिस्टर की नकल बनवाया था। आरोप है कि सेक्रेटरी ने ममता को मृत दर्शा दिया है। मामले की शिकायत पर डीडीओ डीके दोहरे ने जांच किया तो पाया कि परिवार रजिस्टर की नकल में छेड़छाड़ कर महिला को मृत दर्शाया गया है। उन्होंने वीडीओ अनिल तिवारी का आंशिक दोष मानते हुए एक वेतनवृद्धि रोक दिया है। डीडीओ की कार्रवाई के बाद से आरोपी बीडीओ में हड़कंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000

गबन की रिकबरी के बाद ही कोरीपुर प्रधान होंगे बहाल
शौचालय के धन में गड़बड़ी पर डीएम ने की थी कार्रवाई
मंझनपुर (ब्यूरो)। विकास खंड सरसवां के कोरीपुर ग्राम प्रधान केशन प्रसाद के वित्तीय अधिकार डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सशर्त बहाल कर दिया है। उनकी बहाली गबन की धनराशि 48 सौ रुपये जमा करने के बाद होगी।

कोरीपुर निवासी रंजीत चौधरी ने ग्राम प्रधान के खिलाफ जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान कोरीपुर केशन प्रसाद ने शौचालय के धन में हेराफेरी की है। जांच के दौरान एक लाख, 60 हजार रुपये की गड़बड़ी पाई गई थी। मामले की गंभीरता देखते हुए डीपीआरओ की संस्तुति पर डीएम ने ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया था। निलंबन के बाद दिए गए जवाब में ग्राम प्रधान ने पुन: जांच कराने की मांग डीएम से की। उसकी मांग पर डीएम ने पीडी राजेश कुमार मिश्र से जांच कराया तो प्रधान ने निकाली गई धनराशि से काम पूरा करा दिया। उस पर महज 48 सौ रुपये के गबन का दोषी पाया गया । डीएम ने ग्राम प्रधान 48 सौ रुपये जमा कराने का आदेश देते हुए वित्तीय अधिकार को बहाल कर दिया। यह भी निर्देश दिया कि बहाली का आदेश 48 सौ रुपये जमा करने के बाद ही मान्य होगा। प्रधान पद बहाल होने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed