फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सरकारी कर्मी जितनी बनाई मजदूर की हैसियत

सरकारी कर्मी जितनी बनाई मजदूर की हैसियत

Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
सरकारी कर्मी जितनी बनाई मजदूर की हैसियत
सरकारी कर्मी जितनी बना दी मजदूर की हैसियत
विज्ञापन

छात्रवृत्ति के लिए बनवाए गए आय प्रमाण पत्र में दिखा दी मजदूर की तीन लाख आय
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
सदर तहसील के अमीना गांव के एक मनरेगा मजदूर की हैसियत सरकारी कर्मचारी जितनी लेखपाल ने बना दी है। आय प्रमाण पत्र देख मजदूर के होश उड़े हैं। उसने अपने बेटों की छात्रवृत्ति के लिए आय प्रमाण पत्र का आवेदन किया था।

अमीना निवासी बरमदीन पुत्र रामलखन मनरेगा का मजदूर है। उसके पास जॉबकार्ड भी है। बरमदीन के बेटे सुनील व अनिल प्राइमरी विद्यालय में पढ़ते हैं। छात्रवृत्ति के लिए बरमदीन ने आय प्रमाण पत्र के लिए तहसील में आवेदन किया था। लेखपाल रामराज ने मजदूर की सलाना आय तीन लाख 60 हजार रुपये बना दी है। इसका प्रमाण पत्र बरमदीन को मिला तो उसके होश उड़ गए। इतनी आय पर उसको छात्रवृत्ति मिलनी नहीं थी, न ही उसकी इतनी हैसियत थी। कई गुना का आय प्रमाण पत्र मिला तो बरमदीन ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की। यह सरकारी कर्मचारी के बराबर की है। ग्रेड-पे 16 हजार 500 रुपया वेतन पाने वाले कर्मचारियों की इतनी आय सालाना बनती है। इससे अधिकारियों की भी निगाह लेखपाल के इस कारनामे पर घूम गई। अधिकारियों ने शिकंजा कसा तो लेखपाल ने आवेदक को सांत्वना दिया कि वह दोबारा आवेदन करे। प्रमाण पत्र संशोधित हो जाएगा। मामले में एसडीएम विवेक चतुर्वेदी का कहना है कि यदि मजदूर की आय इतनी बनाई गई है तो मामला गंभीर है। वह इसकी जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed