फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   5000 homes will not get the electricity in diwali from saubhagya yojana

दीपावली में भी सौभाग्य’ से नहीं रोशन होंगे पांच हजार घर

Fri, 25 Oct 2019 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
5000 homes will not get the electricity in diwali from saubhagya yojana
दीपावली में भी सौभाग्य से नहीं रोशन होंगे पांच हजार घर
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था एल एंड टी के सुस्ती से हो रही देरी, आवेदक परेशान
मंझनपुर। गरीब परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देने के लिए संचालित की गई सरकार की महत्वकांक्षी योजना जिले में परवान नहीं चढ़ पा रही है। जनपद के पांच हजार से अधिक परिवारों को अभी भी इस योजना का इंतजार है। बिजली का कनेक्शन नहीं मिलने से योजना के लाभार्थी निराश हैं। आने वाले दीपावली के त्योहार में भी सौभाग्य के लाभार्थी अभागे रहेंगे। उनके घरों में इस त्योहार भी रोशनी नहीं मिल पाएगी। विभागीय अफसर इसके लिए कार्यदायी संस्था एल एंड टी को दोषी ठहरा रही है।
सौभाग्य योजना के तहत गरीब परिवारों को नि:शुल्क बिजली का कनेक्शन उपलब्ध कराना है। इसके लिए जिले में बिजली विभाग ने कार्यदायी संस्था एल एंड टी को नामित किया है। पिछले डेढ़ सालों में कार्यदायी संस्था जिले भैके करीब एक लाख 71 हजार परिवारों को मुफ्त विद्युत कनेक्शन मुहैया कराने का दावा कर रही है। बीच में योजना बंद करने के बाद महीना भर पहले दोबारा संचालित की गई इस योजना के तहत जिले भर के पांच हजार बीपीएल परिवारों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। लेकिन इन परिवारों को अभी तक बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया है। गरीब परिवार के लोग कनेक्शन के लिए परेशान हैं। विभागीय अधिकारी इसे लेकर कोई ठोस जवाब नहीं दे रहें है। एक्सईएन चायल राजेश मौर्या ने बताया कि सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन देने के लिए कार्यदायी संस्था एल एंड टी को जिममेदारी दी गई है। जल्द ही आवेदकों को बिजली का कनेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

कनेक्शन तो मिला लेकिन नहीं लगी बिजली
मंझनपुर। चायल तहसील इलाके के रामपुर, खंदेवरा, पकसराई, उदाथू, काजू आदि गांवों में सौभाग्य योजना के तहत बीपीएल परिवारों ने आवेदन किया है। एक साल पहले हुए आवेदन में कार्यदायी संस्था ने कागज पर तो सौभाग्य का कनेक्शन दे दिया लेकिन उनके घरों में अभी तक बिजली नहीं पहुंच सकी है। इसे लेकर शिकायत भी कई बार अधिकारियों से की गई लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed