{"_id":"5e99fccd8ebc3e6ff06bd24c","slug":"49-thousand-students-promoted-to-next-class-without-evaluation-kaushambi-news-ald2735959148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मूल्यांकन अगली कक्षा में प्रोन्नत किए गए 49 हजार विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मूल्यांकन अगली कक्षा में प्रोन्नत किए गए 49 हजार विद्यार्थी
विज्ञापन
बिना मूल्यांकन अगली कक्षा में प्रोन्नत हुए 49 हजार विद्यार्थी
लॉकडाउन के कारण माध्यमिक शिक्षा परिषद ने लिया फैसला
जिले के 90 फीसदी से ज्यादा विद्यालयों में बोर्ड से पहले हुई थी गृह परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। लॉकडाउन के कारण अटके मूल्यांकन की वजह से विभिन्न कक्षाओं के 49 हजार विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया है। अब 20 अप्रैल से चलने वाली ऑनलाइन क्लासेस में इन्हें अगली कक्षा के लिए पढ़ाया जाएगा।
जिले में माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित कुल 372 विद्यालय हैं। इनमें 24 राजकीय विद्यालय, 29 सहायता प्राप्त तथा 319 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। जिसमें कक्षा छह के करीब 2487, कक्षा सात के 3120, कक्षा आठ के 3253, कक्षा नौ के 24158, कक्षा 11 के 16107 छात्र-छात्राएं हैं। कुल 49,485 छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा परिणाम के अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया है। डीआईओएस एसके सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित सभी विद्यालयों को इस बाबत निर्देश दे दिए गए हैं। छह से आठ व नौ और 11 में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रोन्नत कर दिया गया है। अब इन सभी विद्यार्थियों की अगली कक्षा के लिए ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी।