{"_id":"5c5c77febdec224e0121da19","slug":"41549563902-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम सामूहिक विवाह:408 जोड़े कल लेंगे सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम सामूहिक विवाह:408 जोड़े कल लेंगे सात फेरे
विज्ञापन
मंझनपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी कराने के लिए 408 जोड़ों की तलाश पूरी हो गई है। इनकी शादी डायट मैदान में कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। इस बार जोड़ों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि भी प्रशासन ने बढ़ाते हुए 35 हजार रुपये कर दिया है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों के युवक-युवतियों की शादी कराई जाती है। इस बार सामूहिक विवाह कराने के लिए जिला प्रशासन ने 408 जोड़ों की तलाश कर उनका पंजीयन कर लिया है। नौ फरवरी को पंजीकृत जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध जाएंगे। इसके लिए डायट मैदान में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पंडाल की सजावट शुरू हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि इस बार शासन ने वैवाहिक बंधन में बंधने वाले जोड़ों को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि 20 हजार से बढ़ाकर 35 हजार रुपये कर दिया है।