{"_id":"5c0a66b4bdec22419c5f1692","slug":"41544185524-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के खिलाफ सीएम आवास पर धरना देगी शिवकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता के खिलाफ सीएम आवास पर धरना देगी शिवकली
Updated Fri, 07 Dec 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता के खिलाफ सीएम आवास पर धरना देगी शिवकली
14 साल से दस बीघे जमीन पर नेता के घरवालों का कब्जा
डीएम के आदेश पर अवैध कब्जा मुक्त नहीं कराई जा सकी भूमि
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सदर तहसील के ऊनो गांव की शिवकली इंसाफ के खातिर मुख्यमंत्री आवास के सामने आमरण अनशन करेगी। शिवकली की जमीन पर एक कद्दावर भाजपा नेता व उनके परिवार के लोगों ने कब्जा कर रखा है। भाजपा नेता के खिलाफ शिवकली ने पोस्टर भी छपवा लिया है।
शिवकली ने बताया कि उसके पति का पैतृक गांव ऊनो हैं। पति की मौत के बाद से वह सातों (खागा) फतेहपुर में रह रही है। शिवकली का कहना है कि उसकी दस बीघे जमीन व घर उनो में था। गांव के एक भाजपा नेता व उसके परिवार के लोगों ने उसकी जमीन को फर्जी वसीयत के आधार पर अपने नाम करा लिया। अदालत में मुकदमा हुआ और 26 अक्तूबर 2004 को सभी का नाम राजस्व अभिलेख से खारिज हो गया। मामला फिर कमिश्नरी गया जहां से भी वर्ष 2005 में भाजपा नेता व उसके परिजन हार गए। तब से लेकर अब तक वह अपनी जमीन पर काबिज होने के लिए परेशान है। अक्तूबर 2017 में डीएम ने कब्जा दिलाए जाने का आदेश दिया लेकिन भाजपा नेता के प्रभाव की वजह से कोई अफसर कब्जा दिलाने नहीं पहुंचा। इस पर शिवकली ने मुख्यमंत्री आवास के सामने चार जनवरी से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी है। शिवकली ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर पोस्टर भी छपवा लिया, जिसमें भाजपा नेता के कृत्य लिखे हैं। उसने भाजपा नेता व उनके परिजनों से खुद को सुरक्षा दिलाए जाने की मांग भी की है।