फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   रिश्वतखोरी मामले में चर्चित सिपाही लाइन हाजिर

रिश्वतखोरी मामले में चर्चित सिपाही लाइन हाजिर

Tue, 14 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
रिश्वतखोरी मामले में चर्चित सिपाही लाइन हाजिर
मंझनपुर (ब्यूरो)। रिश्वत के आरोप में फंसे नगर कोतवाली के चर्चित सिपाही को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंप दी है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि आरक्षी रवि सिंह मंझनपुर कोतवाली में करीब सात साल से तैनात है। आरोप है कि वह छोटे-बड़े सभी मामलों में दखल देता है। फरियादियों से बदसलूकी करने के साथ उनसे रुपये की भी मांग करता है। शनिवार को इसकी शिकायत कस्बे के एक युवक ने ट्विटर पर की थी। यह मामला ठंडा होने से पहले ही रविवार को आरक्षी का एक ऑडियो वायरल हो गया। इसमें मारपीट के एक मामले में आरोपी पक्ष से 20 हजार रुपये लेने का जिक्र है। ऑडियो सुनते ही एसपी प्रदीप गुप्ता बिफर गए। उन्होंने सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही सीओ मंझनपुर एसएन पाठक को जांच सौंप दी। कप्तान ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed