{"_id":"5a2e9f444f1c1bd0408bc185","slug":"41513004868-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलीबारी से दहला काठगांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोलीबारी से दहला काठगांव
Updated Mon, 11 Dec 2017 08:37 PM IST
विज्ञापन
गोलीबारी से दहला काठगांव
जमीनी रंजिश में कहासुनी के बाद दो पक्षों ने दागी गोलियां, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चायल(कौशाम्बी)।
पिपरी का काठगांव रविवार की रात गोलीबारी से दहल उठा। जमीनी अदावत में दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। तीखी झड़प के बाद जमकर दोनों पक्षों ने हवाई फायरिंग किया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्ष को हिरासत में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पिपरी थाना क्षेत्र के काठगांव निवासी इब्राहिम पुत्र शहजादे का गांव के ही जफ्फू पुत्र बाबू मियां से जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार की रात इसी अदावत में दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। तीखी झड़प के बाद वर्चस्व की लड़ाई में दोनों पक्ष ने जमकर हवाई फायरिंग की। गोलियों की तड़तड़ाहट से काठगांव दहल उठा। अफरा-तफरी के बीच ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। दोनों पक्षों को हिरासत में लेते हुए पुलिस घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एसओ पिपरी अर्जुन सिंह ने बताया कि जमीनी विवाद में कहासुनी के बाद गोलियां दागी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-----------------------
जमीनी रंजिश में चटकीं लाठियां, दो घायल
चायल(ब्यूरो)। कोखराज थाना क्षेत्र के पथरहा गांव निवासी भयंकर सिंह का पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है। रविवार की शाम तीखी झड़प के बाद दोनों मारपीट पर अमादा हो गए। मारपीट में दोनों लोग लहूलुहान हो गए। मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए दोनों पक्षों से तहरीर लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।