फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   40 hours later, 73 villages remain without power, deepening drinking water crisis

Kaushambi News: 40 घंटे बाद भी 73 गांवों की बिजली गुल, गहराया पेयजल संकट

Sat, 30 May 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sat, 30 May 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
40 hours later, 73 villages remain without power, deepening drinking water crisis
लाइन सही करते  गोपसहासा विद्युत विभाग के कर्मचारी। संवाद
गोपसहासा पावर हाउस क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बृहस्पतिवार रात आई तेज आंधी के बाद पूरी तरह चरमरा गई है। 40 घंटे बीतने के बाद भी करीब 73 गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। इससे हजारों लोगों को अंधेरे, पेयजल संकट और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गोपसहासा पावर हाउस से कुल 83 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इनमें से बिजिया क्षेत्र के केवल आठ से 10 गांवों में ही आपूर्ति आंशिक रूप से सुचारु हो सकी है। वहीं धरमपुर, बरगदी, ढोकसहा, डेकहाई, मेडरहा, बारा, कनैली, गुरौली समेत लगभग 73 गांवों में अब भी बिजली ठप है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बिजली न मिलने से पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। मोबाइल फोन डिस्चार्ज हो रहे हैं और भीषण उमस के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण भोला यादव, रूपम, संतोष कुमार सिंह, दिनेश कुमार, बृजेश कुमार, रंजीत कुमार, शुभम द्विवेदी ने बताया कि बिजली संकट के चलते लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता शंकर लाल ने बताया कि विभाग की टीमें लगातार पेट्रोलिंग और मरम्मत कार्य में जुटी हैं। पहले 33 केवी लाइन की जांच कर आपूर्ति पावर हाउस तक पहुंचाई गई है। अब 11 केवी लाइनों की मरम्मत की जा रही है। उन्होंने बताया कि आंधी में सैकड़ों खंभे टूटने और डिस्क पंचर होने से यह स्थिति बनी है, जिसे जल्द सामान्य कर लिया जाएगा।

लाइन सही करते  गोपसहासा विद्युत विभाग के कर्मचारी। संवाद

लाइन सही करते  गोपसहासा विद्युत विभाग के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed