फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   4 constables came in the security of gangraped lady

गैंगरेप पीड़िता की सुरक्षा में चार सिपाहियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी

Mon, 09 Dec 2019 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
4 constables came in the security of  gangraped lady
गैंगरेप पीड़िता की सुरक्षा में चार सिपाहियों की दो शिफ्ट में ड्यूटी
विज्ञापन

जिले से बाहर जाने पर सरायअकिल पुलिस देगी अतिरिक्त सुरक्षा
मंझनपुर। गैंगरेप पीड़िता की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी है। अब गश्त नहीं, बल्कि दो शिफ्ट में चार सिपाही सुरक्षा में तैनात किए गए हैं। इसके अलावा पीड़िता के कहीं बाहर जाने पर कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस बल सुरक्षा के लिए दिया जाएगा।

सरायअकिल इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ 21 सितंबर को तीन लोगों ने गैंगरेप किया था। दरिंदों ने किशोरी के साथ की गई हैवानियत का वीडियो भी वायरल किया था। इस मामले में तीनों आरोपी जेल में है। सोमवार को मुकदमे की बहस है। इधर उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद किशोरी के घरवालों को सुरक्षा का खतरा सताने लगा। उनका कहना था कि उन्नाव सरीखी घटना उनकी बेटी के साथ भी हो सकती है। इस बाबत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित डीजीपी व गृह मंत्री को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई गई। इसे लेकर अमर उजाला ने शनिवार व रविवार के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। खबर का असर रहा है कि बीट गश्त के अलावा गांव में पीड़िता की सुरक्षा के लिए चार सिपाहियों को लगाया गया है। दो सिपाही दिन व दो सिपाही रात में सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। इंस्पेक्टर पीके सिंह का कहना है कि पीड़िता के घरवालों से कहा गया है कि अगर उन्हें कहीं बाहर जाना है तो वह अतिरिक्त सुरक्षा की मांग कर सकते हैं। पिछले दिनों कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में ही पीड़िता को ले जाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed