फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   3237 students of high school and intermediate left the examination

हाई स्कूल व इंटर के 3237 विद्यार्थियों ने छोड़ दी परीक्षा

Sun, 10 Apr 2022 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
3237 students of high school and intermediate left the examination
सैनी के एसएवी इंटर कालेज में परीक्षा का जायजा लेते डीएम एसपी - फोटो : KAUSHAMBI
यूपी बोर्ड की परीक्षा में प्रशासनिक सख्ती के चलते इम्तहान छोड़ने का सिलसिला जारी है। शनिवार को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान, इंटर की व्यवसायिक व संस्कृत की परीक्षा में भी 3237 विद्यार्थियों ने इम्तहान छोड़ दिया। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीएम-एसपी के साथ ही जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान व इंटर की व्यवसायिक परीक्षा कराई गई। सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में 23,318 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था। लेकिन इनमें से 18,214 विद्यार्थी ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। इसी तरह इंटर की व्यवसायिक परीक्षा के लिए पंजीकृत 229 के सापेक्ष 223 ने विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी।
विज्ञापन

इसी प्रकार दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की संस्कृत परीक्षा के लिए पंजीकृत 1809 के सापेक्ष 1682 ने ही परीक्षा दी। इस तरह से शनिवार को कुल 3,237 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।दूसरी तरह अफसरों के निरीक्षण के बावजूद कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिलने पर प्रशासन ने राहत महसूस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed