फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मतदान के दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास रहेगी मेडिकल किट

मतदान के दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास रहेगी मेडिकल किट

Wed, 03 Apr 2019 07:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
मतदान के दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास रहेगी मेडिकल किट
मतदान के दिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास रहेगी मेडिकल किट
विज्ञापन

डीएम ने मतदान व मतगणना से जुड़े अफसरों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बुधवार को अपने कैंप कार्यालय में लोक सभा चुनाव को लेकर प्रभारियों अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि मतदान और मतगणना से जुड़े अफसर यह सुनिश्चित कर लें कि चुनाव में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने पाए। चुनाव महत्वपूर्ण कार्य है, इसमें लापरवाही करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ को निर्देश दिया कि पोलिंग पार्टी के पास मेडिकल किट होनी चाहिए। इसके अलावा मतदान के दिन पोलिंग बूथ में रहने वाले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पास भी दवाएं उपलब्ध करें। सम्भागीय परिवहन अधिकारी से कहा कि वह पोलिंग पार्टियों के लिए बसों की व्यवस्था करना सुनिश्चित कराएं। क्रिटकल पोलिंग स्टेशनों पर विशेष सर्तकता रखी जाए। संवेदन और अति संवेदनशील पोलिंग बूथ की वीडियोग्राफी कराई जाए। मतदान के दिन कड़ी नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की जाए। पोलिंग बूथ की साफ-सफाई पहले ही करा ली जाए। बैठक में सीडीओ इंद्रसेन सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज सहित सारे विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

-------
दिव्यांगजनों ने रैली निकाल कर दिया मतदान का संदेश
मंझनपुर (ब्यूरो)। मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत बुधवार को दिव्यांगजनों ने कलेक्ट्रेट से मतदाता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने किया। रैली मुख्यालय की सड़कों में घूमी। इस दौरान दिव्यांगजन मतदाता जागरुकता को लेकर नारेबाजी कर रहे थे। 18 वर्ष की उम्र कर ली पार, मिला वोट का अब अधिकार। जन-जन की यही पुकार वोट डालो अबकी बार। लोकतंत्र की यही परिभाषा-मतदाता है मानस की आशा, जैसे नारे लगाए जा रहे थे। रैली में दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शैलेष राय, दिव्यांग और स्कूली बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed