{"_id":"5bb3c8ca867a554f135b8e7a","slug":"31538509002-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी और शास्त्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयंती पर याद किए गए महात्मा गांधी और शास्त्री
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सत्या, अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मंगलवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों में ध्वजारोड़ कर दोनों महापुरुषों को याद किया गया। गोष्ठी, निबंध, पेटिंग और दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कलक्ट्रेट में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण किया। सम्राट उदयन सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि गांधी जी के सत्य, अहिंसा के सिद्धांत एवं शास्त्री जी के सादगी भरे जीवन का अनुसरण करते हुए सभी को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। दोनों महापुरुषों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर एडीएम राकेश श्रीवास्तव, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार,हयात उल्ला चतुर्वेदी, विनोद कुमार द्विवेदी आदि ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्वच्छता ही सेवा के समापन अवसर पर बेहतर कार्य करने वाले दस स्वच्छाग्राहियों को डीएम ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डीएम ने स्वच्छता आधारित पेंटिग, निबंध सहित अन्य माध्यमों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को भी प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
फसल अवशेष खेतों में न जलाए जाने को लेकर कृषि विभाग की ओर से तीनों तहसीलों में कराई गई पेंटिग प्रतियोगिता के मेधावियों को भी डीएम ने सम्मानित किया। इसमें सिराथू तहसील के धर्मा देवी इंटर कॉलेज की स्नेहा सिंह प्रथम, कृति देवी द्वितीय तथा हनुमान इंटर कॉलेज की कोमल को तृतीय पुरस्कार दिया गया। मंझनपुर तहसील के दुर्गा देवी इंटर कॉलेज की कु. रिया को प्रथम, करारी इंटर कॉलेज की कु वैष्णवी को द्वितीय तथा दिलीप सिंह इंटर कॉलेज बाकरगंज को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इसी तरह से चायल तहसील के कस्तूरबा गांधी इटर कॉलेज भरवारी की कु एकता को प्रथम, महगांव इंका महगांव की कु वंदना यादव को द्वितीय और कस्तूरबा भरवारी की ज्योति को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर सीडीओ इंद्रसेन सिंह, बीएसए अरविंद कुमार,डीडी एग्रीकल्चर, डीपीआरओ के अलावा स्कूलों के शिक्षक मौजूद रहे। वृद्धजन आश्रम मंझनपुर में पूर्वांचल सोशल डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से गांधी व शास्त्री जयंती मनाई गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता व उनकी पत्नी ने आश्रम के बुजुर्गों को अंगवत्रम भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सभी को फल वितरित किया। इस मौके पर वृद्धजन आवास अधीक्षक आलोक राय समेत समस्त आश्रम स्टॉफ मौजूद रहा।