फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पंडित हयात उल्ला बने पोषण माह के ब्रांड एंबेसडर

पंडित हयात उल्ला बने पोषण माह के ब्रांड एंबेसडर

Sat, 15 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
पंडित हयात उल्ला बने पोषण माह के ब्रांड एंबेसडर
मंझनपुर। पांच वक्त के नमाजी और चार वेदों के ज्ञाता पंडित हयात उल्ला चतुर्वेदी को बाल विकास विभाग ने पोषण माह के तहत ब्रांड एंबेसडर बनाया है। प्रमुख सचिव बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मोनिका गर्ग ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस से हयात उल्ला चतुर्वेदी से बात की।
विज्ञापन


कौशाम्बी के छीता हर्रायपुर गांव निवासी पंडित हयात उल्ला चतुर्वेदी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। चार वेदों की जानकारी होने की वजह से उन्हें ‘चतुर्वेदी’ की उपाधि मिली है। हिंदी और संस्कृत के जानकार हयात उल्ला वर्ष 2003 में शेरवानी इंटर कॉलेज इलाहाबाद से रिटायर हुए हैं। बीस साल तक सीओडी छिंवकी में वह थल सेना के जवानों में हिंदी और संस्कृत को लेकर जोश भरते रहे। सन् 1995 में उन्हें कर्नल आर गोपालाकृष्णन ने पंडित का उपाधि दी। जिले में मतदाता जागरुकता अभियान सहित कई अभियान में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा ले चुके हैं। उम्र का 75 वां पड़ाव देख चुके पंडित हयातउल्ला के जोश को देखते हुए बाल विकास विभाग ने पोषण माह सितंबर को लेकर ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। पांच वक्त के नमाजी हयातउल्ला सुबह और शाम नमाज के बाद मस्जिद से ‘सहं पोषण-देश रोशन’ का नारा बुलंद कर रहे हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश मिश्र ने बताया आईसीडीएस के तहत लाभार्थियों के पंजीकरण और सत्यापन और अति कुपोषित बच्चों की पहचान कर इलाज कराने जैसी योजना की मानीटरिंग का जिम्मा उन्हें सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed