{"_id":"5b5f616e4f1c1be94b8b79d6","slug":"31532977518-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में तोड़फोड़, सड़क किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में तोड़फोड़, सड़क किया जाम
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा की मौत से आक्रोशित तीमारदारों ने सोमवार सुबह एक निजी अस्पताल में हंगामा किया। हॉस्पिटल के सामने शव रखकर सड़क जाम लगा दिया। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नगर कोतवाली क्षेत्र के सेहिया गांव की सीमा यादव पत्नी शिवप्रसाद को 21 जुलाई की शाम प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने उसे मंझनपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिवार वालों के मुताबिक देर रात ऑपरेशन से सीमा ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के बाद ही बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद सीमा की भी हालत बिगड़ गई। सुबह डॉक्टरों ने उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया। इलाहाबाद के निजी अस्पताल में सोमवार सुबह सीमा की भी सांस थम गई। इससे गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने शव रखकर करारी-सिराथू मार्ग जाम कर दिया। अस्पताल में भी तोड़फोड़ की।
हंगामा देख अस्पताल स्टॉफ मौके से भाग खड़ा हुआ। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जिस घर में अस्पताल है, उसके मालिक, उसकी पत्नी, रिश्तेदारों को पुलिस की मौजूदगी में पीटना शुरू कर दिया। पुलिस व कस्बाइयों ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके बाद वे शव लेकर घर चले गए। जाम की वजह से करीब दो घंटे अफरातफरी का माहौल रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। नतीजतन मुसाफिरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। इसलिए रिपोर्ट नहीं लिखी गई। तहरीर मिली तो केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।