फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पूर्व मंत्री के कॉलेज पर गरजा प्रशासन का बुल्डोजर

पूर्व मंत्री के कॉलेज पर गरजा प्रशासन का बुल्डोजर

Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री के कॉलेज पर गरजा प्रशासन का बुल्डोजर
पूर्व मंत्री के कॉलेज पर गरजा प्रशासन का बुल्डोजर
विज्ञापन

तालाब की भूमि पर बना था डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज कैमा
फोटो नं-12
कइमा (ब्यूरो)। तहसील प्रशासन ने रविवार को सिराथू के कैमा गांव में अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। तालाब की भूमि पर संचालित पूर्व मंत्री मतेशचंद्र सोनकर के इंटर कॉलेज को प्रशासनिक टीम ने बुल्डोजर लगाकर जमींदोज कर दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई से भूमाफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
सिराथू तहसील के देवीगंज बाजार निवासी पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर ने अपने पिता रामखेलावन सोनकर के नाम से कैमा गांव में एक इंटर कॉलेज खोल रखा है। डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज नाम के इस विद्यालय के भवन निर्माण में एक बीघा पांच बिस्वा तालाब की भूमि का इस्तेमाल किया गया है। कमालपुर निवासी वीरेंद्र कुमार साहू द्वारा इसकी शिकायत प्रशासन से की गई। तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आने पर हरकत में आए प्रशासन ने प्रकरण की जांच कराई तो आरोप सत्य पाए गए। इसी के तहत रविवार को एसडीएम एसएन सिंह, तहसीलदार बीडी गुप्ता, सीओ अंशुमान मिश्र पइंसा, सैनी थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। प्रशासनिक अमले ने बुल्डोजर लगवाकर स्कूल की बिल्डिंग जमींदोज करा दी। इसके अलावा प्रशासन की टीम ने कुंड्रावल गांव में भी आठ बीघे सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटवाया। मामले में पूर्व मंत्री मतेश का कहना है कि प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है। प्रशासन ने उनका पक्ष सुने बगैर एकतरफा कार्रवाई कर दी है। यह भाजपा सरकार की तानाशाही है।
विज्ञापन

00000000
अवैध कब्जा ढहाने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
तहसील प्रशासन पर लगाया जबरन घर ढहाने का आरोप
फोटो नं-7
मनौरी (ब्यूरो)। चायल तहसील के तेरहमील चौराहे पर रविवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि तहसील प्रशासन ने बिना उनकी जानकारी के ही उनके घर को जबरन ढ़हा दिया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के काजीपुर जुनैदपुर गांव निवासी ज्ञान चंद्र पुत्र दुर्गा प्रसाद, राजू पुत्र ज्ञान चंद्र, मनीता पत्नी ज्ञान चंद्र, रामा देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद का मकान सैयद सरावां गांव के मजरा तेरहमील चौराहे पर है। ज्ञानचंद्र का कहना है कि चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोग उसके परिवार से अदावत रखते हैं। इसी अदावत में तहसील प्रशासन से फर्जी शिकायत की गई थी। शिकायत पर तहसील प्रशासन ने बिना जानकारी दिए ही उनके घर को जबरन ढहा दिया था। इससे गुस्साए लोगों ने रविवार को गांव के बाहर हाईवे पर प्रदर्शन किया। मामले में एसडीएम अश्वनी श्रीवास्तव का कहना है कि बंजर जमीन पर बने निर्माण को ढहाया गया था। इस पर कई सालों से एक भट्ठा के मालिक ने अवैध कब्जा कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed