{"_id":"5e9ca07b8ebc3e6f960d424f","slug":"28-people-out-of-the-house-arrested-without-wearing-a-mask-kaushambi-news-ald273759324","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मास्क लगाए घर से निकालने वाले 2","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मास्क लगाए घर से निकालने वाले 2
विज्ञापन
बिना मास्क लगाए घर से निकले 28 लोग गिरफ्तार
सख्ती के बाद भी अनदेखी करने से बाज नहीं आ रहे जिले के लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पुलिसिया कड़ाई के बाद भी दोआबा के लोग बेपरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए 28 लोग बिना मास्क लगाए घर के बाहर निकले। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में मुचलके पर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण (कोविड-19) को बढ़ने से रोकने के लिए अब मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। शासन के निर्देश पर पुलिस वाले रोजाना गांवों तथा नगरों में जाकर लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। बेपरवाही करने पर कार्रवाई भी की जाती है। देखा जा रहा है कि तमाम लोगों पर इन कोशिशों का कोई असर नहीं पड़ रहा है। रविवार को 28 लोग बिना मास्क लगाए घर के बाहर घूम रहे थे। नजर पड़ने पर पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में मुचलके पर छोड़ा गया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। इस दौरान 50 बैरियरों/नाकों पर 122 वाहनों को चेक किया गया। इसमें 52 का चालान कर दिया गया। एक वाहन को सीज किया गया।