फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   22 candidates are in the fray for the main post in eight blocks

आठ ब्लॉकों में प्रमुख पद के लिए 22 उम्मीदवार उतरे मैदान में

Fri, 09 Jul 2021 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
22 candidates are in the fray for the main post in eight blocks
कड़ी सुरक्षा के बीच बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालयों में प्रमुख पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। जिले के आठों ब्लॉक में अब कुल 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। चायल से एक मात्र नामांकन दाखिल होने के कारण यहां से प्रत्याशी दिलीप प्रजापति का निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। वहीं मूरतगंज में हंगामे के बाद सपा प्रत्याशी का पर्चा दाखिल हो सका। अब शुक्रवार को नाम वापसी और शनिवार को मतदान और मतगणना होगी।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख पदों के नामांकन को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह से ही विकास खंड मुख्यालयों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कड़ी सुरक्षा के बीच 11 बजे के बाद से पर्चा भरने के लिए उम्मीदवारों के काफिले पहुंचने लगे।
विज्ञापन

चायल ब्लॉक में निर्दल उम्मीदवार दिलीप प्रजापति ने एकमात्र नामांकन किया। यहां से सपा के अधिकृत उम्मीदवार सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा आधे-अधूरे कागजातों के साथ विलंब से पहुंचे। इस कारण उनका नामांकन पत्र नहीं स्वीकार किया गया। इकलौता नामांकन दाखिल होने के कारण दिलीप प्रजापति का चायल से ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मूरतगंज ब्लॉक से शिवमूरत उर्फ भैयन और सपा प्रत्याशी रामप्रसाद ने पर्चा दाखिल किया। सपा प्रत्याशी का आरोप है कि ब्लॉक कार्यालय के अंदर पुलिसकर्मियों ने उन्हें नामांकन करने से रोकने का प्रयास किया गया। बाद में समर्थकों के हो-हल्ला करने पर पर्चा दाखिल किया जा सका। सिराथू ब्लॉक से भाजपा की सीतू मौर्या, सपा की उर्मिला देवी के साथ ही निर्दलीय सुधा सिंह पटेल समेत तीन उम्मीदवारों ने नामांकन भरे। जबकि कड़ा ब्लॉक से भाजपा की कौशल्या तिवारी, सपा के अनुज सिंह और निर्दल बिंदु देवी समेत तीन प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।
सरसवां ब्लॉक में सपा की सुनीता देवी के अलावा निर्दलीय अमर सिंह, आरती देवी तथा विनोद साहू समेत चार उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। मंझनपुर ब्लॉक से भाजपा की सरला राय व सपा की मनीषा देवी ने नामांकन किया। इसी तरह कौशाम्बी ब्लॉक से भाजपा की मालती देवी, सपा की शीतला देवी तथा निर्दलीय संध्या द्विवेदी और सोनिया देवी समेत चार दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

जबकि नेवादा ब्लॉक से निर्दलीय के तौर पर भैयालाल, केलपति व रमेश समेत तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान ब्लॉकों में भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी व सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव अपने-अपने समर्थकों के साथ मौजूद रहे। तीन बजे के बाद जांच में सभी के पर्चे वैध करार दिए गए।
किस ब्लॉक से किसने भरा पर्चा
ब्लॉक प्रत्याशी दल
चायल दिलीप प्रजापति निर्दल
सिराथू सीतू मौर्या भाजपा
निर्मला देवी सपा
सुधा सिंह निर्दल
कड़ा कौशल्या तिवारी भाजपा
अनुज सिंह सपा
बिंदु देवी निर्दल
सरसवां अमर सिंह निर्दल
आरती देवी निर्दल
विनोद साहू निर्दल
सुनीता देवी सपा
मूरतगंज शिवमूरत उर्फ भैयन भाजपा
रामप्रसाद सपा
मंझनपुर सरला देवी राय भाजपा
मनीषा देवी सपा
कौशाम्बी मालती देवी भाजपा
शीतला देवी सपा
संध्या द्विवेदी निर्दल
सोनिया देवी निर्दल
नेवादा भइयालाल निर्दल
केलपति निर्दल
रमेश निर्दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed