{"_id":"5b98173f867a557ff666ae1f","slug":"21536694079-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह किशोरी का हाथ पकड़कर भर दी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह किशोरी का हाथ पकड़कर भर दी मांग
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (कौशाम्बी)। चरवा कोतवाली क्षेत्र में एक शोहदे ने रविवार दोपहर बीच सड़क किशोरी का हाथ पकड़ लिया। दुस्साहसी शोहदे ने सारी हदें पार करते हुए उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चरवा इलाके की एक किशोरी ने बताया कि रविवार दोपहर वह किसी काम से बाजार जा रही थी। रास्ते में भीड़ भाड़ वाली जगह पर कमलेश पुत्र दिरगज ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील बातें करने लगा। इसी दौरान उसने जेब से सिंदूर निकाला और मांग भर दी। शोहदे की हरकत से सहमी पीड़िता चीखती-चिल्लाती रही। पर, आसपास रहे लोगों ने बीच-बचाव करने का प्रयास नहीं किया। घटना से डरी-सहमी पीड़ित लड़की ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता ने शाम को पुलिस को तहरीर दी। जांच के बाद सोमवार रात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामले में चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रॉय का कहना है कि शोहदे की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।