{"_id":"5b73348342c7924fda6fd979","slug":"21534276739-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह तक पौधों की करनी होगी देखरेख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह तक पौधों की करनी होगी देखरेख
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। पौधरोपण अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग इस बार नया प्रयोग कर रहा है। जिले में तैनात करीब 16 सौ आशा कार्यकर्ता आठ हजार पौधे लगाएंगे। आशाओं को सरकारी अस्पताल में पौधे बांटे जा रहे हैं। पौधे लगाने के बाद आशा को हर महीने मोबाइल से फोटो खींचकर उसकी देखरेख की जानकारी देनी होगी। सोमवार को मूरतगंज पीएचसी के प्रभारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर पौधरोपण कराया गया।
मूरतगंज विकास खंड के अरई सुमेरपुर में राजभारती, बदलेपुर में संगीता, मेनका, मीरा और सुमन आदि ने पौधरोपण किया। अभियान में मॉनीटरिंग स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी शिरोमणि आर्या, आशा संगिनी नजमा खातून, सुनीता पाल, सुधा सिंह, आरती सिंह आदि को लगाया गया था। पीएचसी प्रभारी ने बताया अभियान में 178 आशा और 16 आशा संगिनी, एएनएम लगाई गई हैं। एएनएम सेंटर और सहित गांवों में पौध लगाए गए हैं। पौधरोपण की फोटो सहित डिटेल आशा कार्यकर्ताओं ने भेजा है। वहीं सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी का कहना है कि आशा कार्यकर्ताओं को पौधरोपण के साथ ही उनके देखभाल की भी जिम्मेदारी दी गई है। करीब पांच महीने तक वह पौधे की देखरेख करनी होगी। हर महीने पौध की स्थित के बारे फोटो भी अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।