फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   21 years old boy hanged in karari kotwali area

संदिग्ध दशा में फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 29 Nov 2020 12:38 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
21 years old boy hanged in karari kotwali area
21 years old boy hanged in karari kotwali area - फोटो : KAUSHAMBI
करारी। कोतवाली क्षेत्र के भैला मकदूमपुर गांव में शनिवार सुबह एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक के पैर घुटने के बल जमीन पर टिके थे। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो परिजनों व पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खुदकुशी का मामला मानते हुए शव पोस्टमार्टम केे लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भैला मकदूमपुर गांव का अखिलेश (21) पुत्र ननकू पासी शुक्रवार की शाम गांव में ही दावत खाने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह रात को घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों के अनुसार उन्होंने सोचा कि अखिलेश जहां दावत में गया था वहीं रुक गया। यही सोचकर परजनों ने उसकी खोजबीन नहीं की। शनिवार सुबह गांव के लोग खेत की तरफ शौच के लिए गए तो अखिलेश का शव एक नलकूप के पास नीम के पेड़ पर रस्सी से बने फांसी के फंदे से लटका देखा। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में पुआल पड़ा था।
विज्ञापन

वहीं, लाश के घुटने जमीन से टिके थे। ऐसे में हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने की चर्चा रही। ग्रामीणों की सूचना पर परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना पर करारी कोतवाली पुलिस भी आ गई। पुलिस ने मामला खुदकुशी का मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने पहले अखिलेश के छोटे भाई ने की थी खुदकुशी
करारी। भैला मकदूमपुर गांव का मृतक अखिलेश चार भाई था। बड़े भाई उमेश व महेश की शादी हो चुकी है। अखिलेश तीसरे नंबर का था। जिसने शुक्रवार की रात फांसी लगाकर जान दी। जबकि चौथे नंबर के दुर्गेश ने चार महीने पहले जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी।
दो जवान बेटों की मौत से कोहराम
करारी। भैला मकदूमपुर के ननकू पासी के ऊपर गम का पहाड़ टूट पड़ा। चार महीने पहले सबसे छोटे बेटे दुर्गेश ने जहर खाकर जान दे दी थी। मां-बाप दुर्गेश की मौत का गम नही भूल पाए थे कि शुक्रवार की तीसरे नंबर के बेटे अखिलेश ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। ननकू पासी रोते हुए कह रहा था कि आखिर उसने क्या बिगाड़ा था। जो उसके दो-दो जवान बेटे उसके सामने चले गए।

घर से लेकर निकला था रस्सी
करारी। भैला मकदूमपुर गांव में शुक्रवार को तीन शादी विवाह के कार्यक्रम थे। शाम को अखिलेश घर से निकलते समय तीनो शादी में शामिल होने की बात कहकर निकला था। रात में वह वापस घर वापस नही लौटा। परिजनों ने सोचा किसी के यहां शादी में रुक गया होगा। सुबह उसकी लाश मिली। जिस रस्सी से अखिलेश ने फांसी लगाई थी। उस रस्सी को कुछ दिन पहले बाजार से वह किसी काम के लिए लाया था। उसी रस्सी से अखिलेश ने फांसी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed