फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   योगी सरकार अपराध रोकने में विफल

योगी सरकार अपराध रोकने में विफल

Thu, 06 Dec 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
योगी सरकार अपराध रोकने में विफल
मंझनपुर। बुलंदशहर कांड को लेकर दोआबा में सियासत तेज हो गई है। बुधवार को कांग्रेसियों ने मंझनपुर में बैठक की। इसके बाद प्रदर्शन करके राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन डीएम को सौंपा। सभी ने प्रदेश सरकार को विफल बताया।
विज्ञापन


मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहाकि भाजपा सरकार सिर्फ हिंदू-मुस्लिम को बांटने की राजनीति कर रही है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। खुलेआम कत्ल हो रहे हैं। बुलंदशहर की घटना सरकार की इसी नाकामी का उदाहरण है। बैठक के बाद कार्यालय से कलक्ट्रेट तक पार्टीजन योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। वहां राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। ज्ञापन में कानून व्यवस्था सुधारने के साथ सत्ताधारी नेताओं की तानाशाही पर रोक लगाने, नहरों में पानी छोड़े जाने व धान क्रय केंद्रों पर सक्रिय बिचौलियों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। इस मौके पर पप्पू मिश्रा, राजेंद्र त्रिपाठी, कुलदीप शुक्ला, सुरेंद्र शुक्ला, अंबिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बुधवार को लोकतांत्रिक जनता दल की बैठक हुई। इसमें बुलंदशहर कांड की निंदा की गई। जिलाध्यक्ष मोहर्रम अली ने कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। अपराधियों को ऐसी सजा दी जाए कि दोबारा प्रदेश में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। इस मौके पर सौरभ मिश्रा, निसार अहमद, एमए परवेज, अनीस अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed