फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अब 12.5 फीसदी अधिक माल ढुलाई कर सकेंगे वाहन

अब 12.5 फीसदी अधिक माल ढुलाई कर सकेंगे वाहन

Fri, 27 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अब 12.5 फीसदी अधिक माल ढुलाई कर सकेंगे वाहन
मंझनपुर। परिवहन विभाग ने वाहनों की ढुलाई क्षमता में 12.5 फीसदी का इजाफा कर दिया है। नई व्यवस्था में छह चक्का ट्रकों को वाहन समेत 19 टन का भार ले जा सकेंगें। जबकि पहले सिर्फ 16.2 टन की छूट थी। इससे ट्रांसपोर्टरों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


अभी तक छह चक्का ट्रक पर सिर्फ नौ टन माल की ही लोडिंग की जा सकती थी। परिवहन विभाग की ओर से माल समेत 16.2 टन भार ही ले जाने की अनुमति थी। यही स्थिति सभी माल वाहक वाहनों की थी। इससे ट्रंासपोर्टरों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा था। साथ ही महंगाई बढ़ गई थी। ट्रांसपोर्टर लंबे समय से वाहनों की भार क्षमता इजाफा करने की मांग कर रहे थे। एआरटीओ शंकर जी सिंह ने बताया कि गुरुवार को शासन ने ट्रांसपोर्टरों की मांगे मान ली है। परिवहन आयुक्त पी गुरू प्रसाद की ओर से जारी फरमान के तहत पहले से निर्धारित क्षमता में 12.5 फीसदी का इजाफा किया गया है।
विज्ञापन

--------
किस क्षमता के वाहन को कितने भार की मिली अनुमति
------------------------------------ वाहन का प्रकार पहले अब
छह चक्का 16.2 टन 19 टन
दस चक्का 25 टन 28.5 टन
12 चक्का 31 टन 36 टन
14 चक्का 37 टन 43.5 टन
18 चक्का 40.2 टन 45.5 टन
22 चक्का 49 टन 49 टन
-----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed