{"_id":"5b4a4be74f1c1b35748b4ba0","slug":"201531595751-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के परदेश जाने पर किशोरी ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के परदेश जाने पर किशोरी ने खाया जहर
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पमंझनपुर। प्रेमी के परदेश जाने से नाराज नगर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी ने शनिवार सुबह जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस घटना की जानकारी से इनकार कर रही है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय एक लड़की का ममेरे भाई से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी होते ही परिजनों ने दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगाना शुरू कर दिया। किशोरी को फटकारने के साथ उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसके बाद भी युगल निकाल करने की जिद पर अड़े रहे। ऐसे में परिवार वालों ने शादी की बातचीत शुरू कर दी थी। इस बीच दो दिन पहले प्रेमी युवक परदेश चला गया। बताया जाता है कि किशोरी ने उसे रोकने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। शनिवार सुबह किशोरी ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में नगर कोतवाल अजीत कुमार का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।