फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   वेलकम लेटर को डेथ रिपोर्ट लगाकर डाक घर कर्मियों ने वापस भेजा

वेलकम लेटर को डेथ रिपोर्ट लगाकर डाक घर कर्मियों ने वापस भेजा

Wed, 09 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
वेलकम लेटर को डेथ रिपोर्ट लगाकर डाक घर कर्मियों ने वापस भेजा
जीवित को मृत बता वापस भेज दिया पत्र
विज्ञापन

डाकघर कर्मियों के कारनामे से लोग हैरान
-एचडीएफसी ने डॉक्टर की पत्नी को भेजा था लेटर
-डाक घर कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराएगा एचडीएफसी
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। डाक विभाग ने एक और चौंकाने वाला कारनामा किया है। सेवा सदन अस्पताल भरवारी की मैनेजर उर्मिला शर्मा को एचडीएफसी बैंक ने खाता खुलवाने पर वेलकम लेटर भेजा था। डाकिया ने लेटर पहुंचाने के लिए उनको मृत बताकर मुंबई वापस भेज दिया। एचडीएफसी ने जांच शुरू कराई तो डाक विभाग की लापरवाही सामने आई। अब एचडीएफसी बैंक इस मामले की जांच कराकर केस दर्ज कराने की तैयारी कर रहा है।
भरवारी में बस स्टॉप के समीप सेवा सदन अस्पताल है। अस्पताल की मैनेजर उर्मिला शर्मा हैं। उर्मिला शर्मा के पति पीपी शर्मा डॉक्टर हैं और जिले के नामी डॉक्टरों में उनका नाम गिना जाता है। हाल ही में उनकी पत्नी उर्मिला शर्मा ने एचडीएफसी की शाखा भरवारी में अपना खाता खुलवाया। इस पर मुंबई हेड आफिस की ओर से उनको खाता खुलवाने पर वेलकम लेटर जरिए स्पीड पोस्ट भेजा गया। भरवारी डाकघर के डाकिया ने उनको स्पीड पोस्ट देने के बजाय रिपोर्ट लगाकर भेज दिया कि उनकी मृत्यु हो गई है। मुंबई हेड आफिस के लोगों ने खाताधारक उर्मिला शर्मा के संबंध में शाखा प्रबंधक मो. खालिद से पूछताछ की। इस पर उन्होंने अपने स्तर से पता किया तो वह खुद दंग रह गए। इसकी जानकारी मुंबई हेड आफिस को दी। हेड आफिस ने भारी चूक माना है। अब एचडीएफसी बैंक की ओर से डाक घर कर्मियों के खिलाफ केस दर्ज कराने की कार्रवाई चल रही है। डाकघर कर्मियों की इस लापरवाही से मैनेजर उर्मिला शर्मा व उनके परिजन भी नाराज हैं।
विज्ञापन



क्या कहते हैं मैनेजर
मुंबई हेड आफिस से ई-मेल आने पर उन्हें इसकी जानकारी हुई। मामले में पूरी तरह से डाकघर कर्मी दोषी हैं। किसी के साथ इस तरह का खिलवाड़ करना गलत है। इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मो. खालिद
मैनेजर एचडीएफसी बैंक भरवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed