{"_id":"68d992564fb032399a0786a0","slug":"192-lakh-rupees-stolen-from-stolen-mobile-in-two-days-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-130816-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: चोरी के मोबाइल से दो दिन में 1.92 लाख उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: चोरी के मोबाइल से दो दिन में 1.92 लाख उड़ाए
Mon, 29 Sep 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 29 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर थाना क्षेत्र के टेवां बाजार से मोबाइल चोरी होने के बाद युवक के फोन से लिंक खाते से 1.92 हजार रुपये निकाल लिए। खाता खाली होने के बाद युवक को इसकी जानकारी हुई। युवक ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
वार्ड- 20 चंद्रशेखर आजाद नगर (गौसपुर टिकरी) निवासी हरिप्रसाद केसरवानी का पुत्र सुनील कुमार उर्फ मिश्रीलाल केसरवानी तीन दिन पहले सब्जी खरीदने टेवां बाजार गया था। तभी उसकी जेब से किसी ने मोबाइल चुरा लिया। सुनील के अनुसार, उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की। इसके बाद चोर मोबाइल का इस्तेमाल कर 26 सितंबर को खाते से 92 हजार रुपये और 27 सितंबर को एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।