{"_id":"5c28e0a0bdec2256aa76ece5","slug":"191546182816-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर ने जलाया ट्रांसफार्मर, 350 घरों की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर ने जलाया ट्रांसफार्मर, 350 घरों की बती गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोखराज। भरवारी रेलवे स्टेशन के समीप रखे ट्रांसफार्मर में रविवार सुबह बंदर के चढ़ने से आग लग गई। इससे ट्रांसफार्मर जल गया। नतीजतन करीब 350 घरों की बत्ती गुल हो गई है। सोमवार शाम तक बिजली बहाल होने की उम्मीद है।
भरवारी रेलवे स्टेशन के समीप एक 360 केवीए का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। रविवार सुबह इस ट्रांसफार्मर में बंदर चढ़ गया। जिससे शार्ट-सर्किट हुआ और ट्रांसफार्मर धू-धूककर जलने लगा। पास में लगे पीपल के पेड़ में भी आग लग गई। जिससे आसपास अफरातफरी मच गई। गनीमत ये रही कि बंदर नहीं झुलसा। उधर, ट्रांसफार्मर जलने से भरवारी के करीब 350 घरों की बिजली गुल हो गई है। जिससे पानी का भी संकट खड़ा हो गया है। रविवार को पूरे दिन लोग हैंडपंपों पर लाइन लगाए रहे। मामले में भरवारी के अधिशासी अभियंता आकाश सिंह का कहना है कि सोमवार की शाम तक नया ट्रांसफार्मर लगवाकर बत्ती बहाल करा दी जाएगी।