{"_id":"5b73348942c7924fda6fd97f","slug":"191534276745-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को बंधक बना बाप ने किया बलात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को बंधक बना बाप ने किया बलात्कार
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। सैनी कोतवाली इलाके में रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना उजागर हुई है। बाप ने बेटी को ही एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। मंगलवार को किसी तरह वहशी बाप के चंगुल से छूटी किशोरी ने आबबीती बताई तो प्रधान उसके साथ जाकर पुलिए को तहरीर दिलाई। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इलाके के एक गांव में रहने वाली एक किशोरी ने बताया उसका पिता शराब का आदी है। पिछले एक महीने से रोज रात में नशे में धुत होने के बाद वह उसके साथ बलात्कार करता था। घर के बाहर भी नहीं निकलने दिया जा रहा था। यह घिनौना खेल एक महीने से चलता रहा। मंगलवार सुबह वह मौका पाकर घर से भाग निकली। पड़ोसियों ने उसकी हालत देख पूछताछ की तो किशोरी फफक कर रो पड़ी। लड़की की बात सुनकर ग्रामीण दंग रह गए। घटना से प्रधान को अवगत कराया गया। प्रधान के साथ जाकर किशोरी ने पिता के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल राकेश तिवारी ने बताया कि पड़ोसियों से भी बात की गई है। आरोप सही है। इसलिए मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।