फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   अग्रहरि समाज की चेतना यात्रा का कौशाम्बी में हुआ स्वागत

अग्रहरि समाज की चेतना यात्रा का कौशाम्बी में हुआ स्वागत

Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
अग्रहरि समाज की चेतना यात्रा का कौशाम्बी में हुआ स्वागत
अग्रहरि समाज की चेतना यात्रा का कौशाम्बी में हुआ स्वागत
विज्ञापन

फोटो नं-6
मंझनपुर (ब्यूरो)। युवा अग्रहरि वैश्य समाज की चेतना यात्रा रविवार को कौशाम्बी पहुंची। यहां जिलाध्यक्ष उदयप्रकाश अग्रहरि की अगुवाई में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद मंझनपुर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण अग्रहरि ने बताया कि संत कबीरनगर से प्रदेश भ्रमण पर निकली यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक जनपद में समाज के कमजोर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में स्वावलंबी बनाना है। ताकि युवा वर्ग रोजगार व सामाजिकता के क्षेत्र में आगे बढ़ सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमुख इकाई के प्रदेश अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने कहा कि सूबे के 45 जनपदों में बिरादरी के 50 लाख से अधिक लोग निवास करते हैं। समाज को पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने के लिए संगठन प्रयासरत है। कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश अग्रहरि ने सभी का स्वागत किया। समारोह में मुख्य रूप से देवेंद्र अग्रहरि, उमेश अग्रहरि, विशाल, मनोज, मथुरा प्रसाद अग्रहरि, राकेश अग्रहरि, अजय अग्रहरि, शिवकुटी अग्रहरि, प्रियंक एवं श्यामू अग्रहरि समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed