{"_id":"59a1cabe4f1c1bf61e8b4a77","slug":"191503775422-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में ढहा तीन गरीबों का आशियाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में ढहा तीन गरीबों का आशियाना
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में ढहा तीन गरीबों का आशियाना
मलबा गिरने से एक गृहस्वामी के हाथ में लगी चोट
आशियाना ढहने से छप्पर डालने को मजबूर हुए पीड़ित
अमर उजाला ब्यूरो
नेवादा।
चायल तहसील के तीन अलग-अलग गांवों में झमाझम बारिश के चलते तीन गरीबों का कच्चा घर ढह गया। दो घरों के लोग तो घटना में बाल-बाल बच गए पर एक गृहस्वामी के हाथ में चोट आई। घर गिरने के बाद पीड़ितों का कुनबा खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हैं।
शनिवार की भोर जिले भर में हुई तेज बारिश का कहर गरीबों के आशियाना पर टूटा। चायल तहसील के सेंवथा गांव निवासी केशनलाल पुत्र गनेश के घर के चारों ओर जलजमाव हो जाने से कच्चे मकान की दीवार भोर में धसकने लगी। इसे देख पूरा कुनबा निकलकर पड़ोसियों के दरवाजे पर खड़ा हो गया। देखते ही देखते घर गिरकर जमीदोज हो गया। दूसरी घटना अमवा गांव की है। यहां की राजकुमारी पत्नी स्व. होरीलाल शुक्रवार की रात अपने घर से बेटे के यहां चली गई थी। भोर में तेज बारिश होने से उसका एक कमरे का कच्चा घर गिरकर ढह गया। मलवे में गृहस्थी का सारा सामान दबकर नष्ट होने से पीड़िता का हाल बेहाल है। तीसरी घटना कोटिया गांव में घटी। यहां के जगन्नाथ पुत्र मैकूलाल का घर भोर में पांच बजे गिर गया। इस दौरान घर का मलवा गिरता देख जगन्नाथ ने हाथ लगाया तो चोटिल हो गया। घटना में पीड़ित की गृहस्थी का सामान मलवे में दबकर नष्ट हो गया। जानकारी मिलने पर हलका लेखपाल गांव पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। कच्चा आशियाना ठहने के बाद तीनों गृहस्वामी व उनका कुनबा खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर है।
भरभराकर गिरा आशियाना, किशोर की मौत
शनिवार की सुबह बारिश के दौरान गरई में हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू।
सैनी कोतवाली के गरई में शनिवार की सुबह गरीब का आशियाना बारिश के दौरान अचानक भरभरा कर जमीदोंज हो गया। मलबे में कुनबा दब गया। चीख-पुकार सुन गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक ग्रामीण मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकलते, एक किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन
गरई निवासी राम प्रकाश गरीब मजदूर है। शनिवार सुबह बारिश के दौरान राम प्रकाश परिवार के साथ कच्चे मकान के बरामदे में बैठा था। इसी दौरान अचानक मकान भर भराकर ढह गया। राम प्रकाश के साथ पत्नी काजल (36), बेटा नितिन (14), नितेश कुमार (09) नन्हू (06) मलबे में दब गए। चीख पुकार सुन आस-पास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने मलबे में दबे कुनबे को बाहर निकाला। मलबे में दबे नितिन की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल कुनबे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीएम सिराथू शिव नारायण सिंह राजस्व कर्मियों के साथ गांव पहुंचे। जांच पड़ताल के बाद एसडीएम ने घायलों के अच्छे उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को अवगत कराया। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिवार को चार लाख रुपये दुर्घटना बीमा के साथ 90 हजार रुपए मकान का मुआवजा और प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। उधर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिलाया