फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बालू घाट का रास्ता बंद कराने आई विधायक नीलम करवरिया

बालू घाट का रास्ता बंद कराने आई विधायक नीलम करवरिया

Mon, 12 Jun 2017 08:51 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
बालू घाट का रास्ता बंद कराने आई विधायक नीलम करवरिया
मंझनपुर।
विज्ञापन

सदर तहसील के कटरी में एक ठेकेदार ने बालू खनन के लिए मेजा (इलाहाबाद) की भाजपा विधायक नीलम करवरिया की जमीन से रास्ता बना लिया था। जानकारी होने पर विधायक सोमवार को तहसील पहुंचीं और ठेकेदार के खिलाफ शिकायत की। एसडीएम ने पैमाइश कराई तो मामला सही पाया। इसके बाद रास्ते का इस्तेमाल करने पर पाबंदी लगा दी। विधायक के साथ समर्थकों का लंबा काफिला था।

कटरी बालू घाट का ठेका राकेश कुमार यादव को मिला है। ठेकेदार राकेश यादव ने बालू खनन के लिए स्थानीय लोगों से भूमि का एग्रीमेंट करा रास्ता बना लिया था। रवन्ना मिलने के बाद ठेकेदार ने रविवार से बालू की निकासी शुरू कर दी थी। कटरी गांव में विधायक नीलम करवरिया की भूमि है। इस भूमि से भी ठेकेदार ने रास्ता बना लिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर विधायक सोमवार को समर्थकों के साथ मंझनपुर आईं और एसडीएम लालजी मिश्र से ठेकेदार की शिकायत की। विधायक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम लेखपालों की टीम लेकर कटरी गांव पहुंचे। भूमि की पैमाइश कराई। एसडीएम लालजी मिश्र का कहना है कि पैमाइश में विधायक की भूमि निकली है। ठेकेदार को रास्ते का इस्तेमाल करने से मना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम का कहना है कि अब इस रास्ते से तभी ट्रक निकलेंगे जब दोनों पक्षों में आपसी सहमति हो जाएगी। विधायक के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख शेषनारायण करवरिया भी थे। लोगों में चर्चा थी कि विधायक कटरी गांव भी गई थीं। हालांकि पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बताया कि विधायक कटरी गांव नहीं गई थीं। वह शिकायत कर वापस चली गई थीं।


बालू घाट का रास्ता बंद करार्ने आइं विधायक
मंझनपुर तहसील पहुंचकर एसडीएम से की शिकायत
पैमाइश के बाद तहसील प्रशासन ने ठेकेदार को रोका

रात में ठेकेदार ने निकलवाए ट्रक
पैमाइश के बाद ठेकेदार को ट्रक निकालने से रोक दिया गया था। इसके बाद भी रात में बालू लदे ट्रक इसी रास्ते से निकले। इसकी भी शिकायत फोन से उन्होंने की। मगर रात में ट्रकों को रोकने कोई नहीं गया। इसको लेकर कटरी घाट में तनातनी का माहौल बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed