फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   19 miscreants banned in Kokhraj

कोखराज में 19 बदमाशों को किया गया पाबंद

Tue, 17 Sep 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
19 miscreants banned in Kokhraj
कोखराज में 19 बदमाशों को किया गया पाबंद
विज्ञापन

आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहने पर किए जाएंगे तड़ीपार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इलाके में 19 बदमाशों से कानून व्यवस्था को खतरा है। पुलिस ने इन सभी को पाबंद कर दिया है। इसके बाद भी ये आपराधिक घटनाओं में संलिप्त रहे तो तड़ीपार कर दिए जाएंगे।

कोखराज पुलिस के मुताबिक महेवा गांव निवासी राजकुमार, मुरादपुर निवासी मोतीलाल, सोभना निवासी बब्बू, फूलचंद्र, रोही के आजम, नबी, साजन, ककोढ़ा निवासी अरुण, लाले, रामजी, ननकू, कुलदीप, शत्रुघ्न, पवन, धन्नी निवासी बबलू, धर्मवीर, अशरफपुर निवासी चंदन, राला निवासी प्रदीप व अलीगंज निवासी नीलू आदि ने क्षेत्र में उत्पात मचाकर रख दिया था। ये आपराधिक घटनाओं में शामिल रहते थे। पुलिस की मानें तो कई बार इन्हें हिदायत दी गई। अपराध करने पर गिरफ्तार करके जेल भेजा गया। जरूरत पड़ने पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई, लेकिन इसका इनके ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ा। इसी से परेशान होकर पुलिस ने सभी को 110-जी की कार्रवाई करते हुए पाबंद कर दिया है। कोखराज इंस्पेक्टर अजीत कुमार पांडेय ने बताया कि बदमाशों की हर एक गतिविधि पर निगाह रखी जा रही है। इन्होंने कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की कोशिश की तो छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed