फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पीएम मोदी की रैली में गए वाहन, भटके मुसाफिर

पीएम मोदी की रैली में गए वाहन, भटके मुसाफिर

Sun, 16 Dec 2018 06:27 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 06:27 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी की रैली में गए वाहन, भटके मुसाफिर
पीएम मोदी की रैली में गए वाहन, भटके मुसाफिर
विज्ञापन

पांच सौ बसों से प्रयागराज भेजे गए भाजपाई
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। प्रयागराज की धरती पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से जिले के मुसाफिरों को काफी संकट का सामना करना पड़ा। भाजपाइयों को ले जाने लिए एआरटीओ को पांच सौ बसों का इंतजाम करने के लिए कहा गया था। इसे लेकर जिले के ज्यादातर मार्गो पर चलने वाली प्राइवेट बस नहीं दिखाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रयागराज में थे। रैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजपाइयों ने पूरी ताकत लगा दी थी। इसके लिए प्रशासन को पांच सौ बसों का इंतजाम करने के लिए कहा गया था। जिले के हर गांव से भीड़ ले जाने का जिम्मा कार्यकर्ताओं पर था। इसे लेकर जिले के लगभग हर मार्ग पर चलने वाली प्राइवेट बसें नदारत दिखी। मंझनपुर से प्रयागराज के बीच वाया भरवारी होते हुए जाने वाली 18 बसें हैं। यह बसें हर 25 मिनट पर प्रयागराज जाती है। रैली की वजह से तीन बसें ही मार्ग पर दिखी। बाकी रोडवेज की बसें ही मुसाफिरों को ले जाने की नाकाम कोशिश करती दिखीं। यहीं हाल सिराथू से प्रयागराज जाने वाले मार्ग का था। महेवाघाट मार्ग पर जाने वालों के लिए सिर्फ टेंपो ही सहारा थे। रैली में बसों के जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

---
पलक झपकते भर जाती थीं बसें
मंझनपुर। वाहनों के संकट की वजह स एक्का-दुक्का ही प्राइवेट बसें सड़क पर दिख रही थी। बस जैसे ही आती थी, उस पर बैठने के लिए लोग टूट पड़ रहे थे। लोगों को खड़े रहकर ही 60 किलोमीटर तक का सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
स्कूलों तक की बसों को मंगाया
मंझनपुर। जिले में भाजपाइयों के बस की मांग पूरी करने के लिए प्रशासन ने पूरी जोर लगा दी। स्कूलों में लगी बसों को भी मंगवाया गया था। सेंट जोसफ स्कूल की चार बसें सुबह से ही ब्लाक मुख्यालय में खड़ी थी। ऐसा विभिन्न क्षेत्रों में देखा गया।
फोटो नं-11,12,13


बजरंगियों के भोजन को कौशाम्बी से जाएगा 300 कुंतल अनाज
- विहिप कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में बैठक कर बनाई रणनीति
फोटो नं-10
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अनाज संग्रह के लिए रविवार को मुख्यालय में बैठक कर रणनीति तैयार की। कुंभ मेला में लगने वाले शिविर में इस अनाज से कार्यकर्ता और भक्तों को प्रसाद बनाकर खिलाया जाएगा।

रविवार को मंझनपुर स्थित ब्लाक मुख्यालय में विहिप कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजय पांडेय ने कहा कि विश्व का विशाल मेला प्रयागराज में होने जा रहा है। कुंभ में देश ही नहीं विदेशों से भी कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। उनके भोजने के लिए जिले के कार्यकर्ता गांवों में भ्रमण कर अनाज का प्रबंध करेंगे। जिले से इस बार तीन सौ कुंतल अनाज पहुंचाने की योजना बनी है। बैठक में जिला संगठन मंत्री विनय, बजरंग दल के जिला संयोजक विवेक जायसवाल, जिला मंत्री नीलमणि त्रिपाठी, रामअभिलाष मौर्य, जगदीश प्रसाद, सुनील कुमार, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, वीरेंद्र बाल्मीकी, बुधई लाल पटेल, शिवचंद्र, डॉ. संजय कुशवाहा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
- विहिप कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में बैठक कर बनाई रणनीति
फोटो नं-10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed