{"_id":"5b73348842c7924e39265d4b","slug":"181534276744-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस आज, होंगे कई कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस आज, होंगे कई कार्यक्रम
Updated Wed, 15 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। स्वतंत्रता दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी पूर्व संध्या पर सरकारी इमारतों को विद्युत झालरों से सजाया गया। स्कूलों में सुबह प्रभात फेरी के बाद आठ बजे झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पौधरोपण कराया जाएगा।
नगर पंचायतों के मुख्य स्थानाें एवं चौराहों पर देशभक्ति गीत सुबह सात बजे से बजाए जाएंगे। सरकारी भवनों पर सुबह आठ बजे ध्वजारोहण और फिर वृहद पौधरोपण कराने का निर्देश दिया गया। मुख्यालय में क्रास कंट्री रेस कराई जाएगी। दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भी दिए जाएंगे। बेहतर साफ-सफाई रखने वाले कार्यालय को पुरस्कृत किया जाएगा। स्वच्छता कार्यक्त्रस्म के तहत बेहतर कार्य करने वाले प्रत्येक ब्लाक के एक-एक शिक्षामित्र, आशा, एएनएम, आगनबाड़ी कार्यकर्ता को पुरस्कृत किए जाएंगे। वहीं स्वतंत्रता दिवस पर बुधवार को चायल विधान सभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता की अगुवाई में भरवारी से प्रारंभ होने वाली यात्रा में झांकी भी रहेगी।