फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पोर्टल पर ही होगा छात्रों का नामांकन और जारी की जाएगी टीसी

पोर्टल पर ही होगा छात्रों का नामांकन और जारी की जाएगी टीसी

Fri, 10 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पोर्टल पर ही होगा छात्रों का नामांकन और जारी की जाएगी टीसी
Government school
मंझनपुर। अब स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन और टीसी के दौरान किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। स्कूलों में मनमाफिक नाम और जन्मतिथि दर्ज करने-कराने पर अंकुश लगेगा। इसके लिए विभाग ने एक पोर्टल तैयार किया है। स्टूडेंट ट्रैकिंग सिस्टम (एसडीएमआईएस) में छात्र-छात्राओं का सारा डाटा अपलोड रहेगा।
विज्ञापन


सरकार प्राथमिक स्तर से ही शिक्षा व्यवस्था को सुधार करने तथा विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों में छेड़छाड़ रोकने की तैयारी में जुटी है। इसके लिए विभाग ने एसडीएमआईएस नाम का पोर्टल तैयार किया है। प्रत्येक विद्यालय को इस पोर्टल पर ही छात्र-छात्राओं का नामांकन करना होगा। इस पोर्टल से ही विद्यार्थियों की टीसी तथा अन्य प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए विद्यालय को यूजर आईडी और पासवर्ड दिया जाएगा। यह व्यवस्था अगले शिक्षण सत्र से लागू होगी। पर, तैयारियां इसी सत्र शुरू कर दी गई हैं। एमआईएस इंचार्ज ने बताया कि इस सत्र में यू डायस प्रमाण पत्र में शामिल सभी स्कूलों को शिक्षा सत्र 2018-19 में नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या तथा बीच में ही विद्यालय छोड़ने वालों का विवरण जरूर दर्ज करना होगा।
विज्ञापन


बिना मान्यता के संचालित स्कूलों पर भी लगेगी रोक
मंझनपुर। शासन की इस व्यवस्था से अमान्य विद्यालयों के संचालन पर पाबंदी लगना तय माना जा रहा है। क्योंकि विभागीय मान्यता के अभाव में इन विद्यालयों के पास यूजर आईडी और पासवर्ड नहीं होगा। ऐसे में ये विद्यालय बच्चों का डाटा कैसे अपलोड करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टूडेंट ट्रैकिंग सिस्टम अच्छी पहल है। इससे गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के संचालन में रोक लगेगी। साथ ही एक क्लिक पर विद्यार्थियों का सारा डाटा सामने आ जाएगा। नामांकन और टीसी जारी करने में पारदर्शिता आएगी।
एसके सिंह-प्रभारी बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed