{"_id":"5b4a4be94f1c1b37748b4b87","slug":"181531595753-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडहर में मिले चांदी के 83 सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडहर में मिले चांदी के 83 सिक्के
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी क्षेत्र के गौसपुर कटहुला गांव स्थित एक खंडहर से शुक्रवार शाम चांदी के करीब 83 सिक्के मिले। पुलिस ने इन्हें कब्जे में ले लिया है। सिक्के काफी पुराने समय के बताए जा रहे हैं। इनकी कीमत 50 हजार रुपये के आसपास बताई जा रही है।
गौसपुर कटहुला निवासी भीमसेन पुत्र स्व. मोतीलाल का घर के बगल में एक खंडहर मकान है। शुक्रवार शाम इसी खंडहर में कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी राज पुत्र रामसिंह ने एक पुरानी दीवार में कुछ सिक्के पड़े देखे। इसकी जानकारी होते ही भीमसेन मौके पर पहुंच गया। उसने खुदाई की तो करीब चांदी के 83 सिक्के मिले। गड़ा धन मिलने की खबर फैलते ही खंडहर के पास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस बीच किसी ने सूचना यूपी-100 पुलिस को दे दी। पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में ले लिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि सिक्के काफी पुराने लग रहे हैं। यह किस वर्ष के हैं ? इसकी जानकारी के लिए पुरातत्व विभाग से जानकारी मांगी गई है। स्वर्ण कारोबारियों को बुलाकर जांच कराई गई तो उन लोगों ने बताया कि एक सिक्के की कीमत पांच से छह सौ रुपये के बीच है। इंस्पेक्टर के मुताबिक सिक्कों के निजी होने का फिलहाल किसी ने दावा नहीं किया है। कोई करेगा तो उसे कोर्ट में यह बात साबित करनी होगी।