फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हत्या व लूट का खुलासा न होने पर खफा एडीजी

हत्या व लूट का खुलासा न होने पर खफा एडीजी

Wed, 12 Jul 2017 01:54 AM IST
Updated Wed, 12 Jul 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
हत्या व लूट का खुलासा न होने पर खफा एडीजी
मंझनपुर। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसए साबत मंगलवार को एसपी कार्यालय दोपहर बाद करीब चार बजे आए। व्यापारियों के साथ बैठक करने के बाद वह पत्रकारों से मुखातिब हुए। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में अपराधों की विधिवत समीक्षा उन्होंने की है। चार हत्या व तीन लूट की घटनाओं का पर्दाफाश नहीं हुआ है। इसके अलावा कई अन्य मामलों की जांच लंबित चल रही है। जांच के लिए विवेचकों को समय दिया गया है। संगीन अपराधों पर पुलिस लापरवाही के मामले सामने आने पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। इसके पहले उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रमेश अग्रहरि ने व्यापारियों के साथ व्यापारियों के साथ हुई घटनाओं का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पत्रकारों से रूबरू होते हुए एडीजी एसए साबत ने बताया कि उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी हैं। उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री ने एडीजी को ज्ञापन सौंप कर व्यापारियों की सुरक्षा की मांग भी की है। साथ ही व्यापारियों के साथ हुई लूट की घटनाओं का खुलासा होने पर नाराजगी भी जताई। व्यापारियों को आश्वस्त किया गया है कि उनकी पर्याप्त सुरक्षा की जाएगी। इसके अलावा जो अन्य जरूरी कार्य हैं, वह भी पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों से आह्वान किया गया है कि वह अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरा जरूर लगवाएं। व्यापारी उत्पीड़न के मामलों में एसपी को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि 17 हत्याओं का अनावरण हो चुका है। 17 अभियुक्त जेल भेजे जा चुके हैं। दो आरोपियों ने सरेंडर किया है। चार की तलाश की जा रही है। चार हत्या व तीन लूट की घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है। इनका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इनके विवेचकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। खुलासे के लिए अलग से टीम भी बनाने का निर्देश जारी किया गया है। एडीजी ने बताया कि कांवरियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। संगीन अपराधों में पुलिस की लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि थानेदारों के साथ समीक्षा बैठक करने आए थे, लेकिन बारिश की वजह से बैठक निरस्त की गई। जनशिकायतों के निस्तारण में यदि विलंब होता है तो संबंधित जांच अधिकारी को जवाब देना होगा।

हत्या व लूट का खुलासा न होने पर खफा एडीजी
जिला पुलिस को दी गई मोहलत, लंबित जांचों पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed