फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   18 officers-employees found absent during DM's inspection, reply sought

Kaushambi News: डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 18 अधिकारी-कर्मचारी, जवाब-तलब

Thu, 14 Mar 2024 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 14 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
18 officers-employees found absent during DM's inspection, reply sought
डीएम के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले 18 अधिकारी-कर्मचारी, जवाब-तलब
विज्ञापन

--विकास भवन में निरीक्षण में उजागर हुई अधिकारियों-कर्मचारियों की मनमानी

संवाद न्यूज एजेंसी

मंझनपुर। विकास विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के दफ्तर आने का समय सही नहीं है। इसका खुलासा बुधवार को डीएम राजेश राय के औचक निरीक्षण में हुआ। सुबह दस बजे तक विकास भवन के अधिकतर दफ्तरों में सन्नाटा पसरा रहा। निरीक्षण के दौरान करीब छह विभागों के 18 अधिकारी-कर्मचारी गैरहाजिर मिले। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए गैरहाजिर अधिकारियों-कर्मचारियों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब करने का निर्देश दिया।
डीडीओ कार्यालय में निरीक्षण के दौरान लेखाकार अशोक सिंह, प्रधान सहायक वीरेंद्र कुमार एवं पत्रवाहक कृष्ण दत्त मिश्र अनुपस्थित मिले। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय में निरीक्षण के दौरान डीएसटीओ अजीत प्रताप सिंह, एडीएसटीओ पुत्ती लाल पटेल, निशांत कुमार, ज्ञानेंद्र चौधरी और द्वितीय कनिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार अनुपस्थित मिले। वहीं, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में लेखाकार जीतेंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ सहायक घनश्याम सिंह यादव, अंशुमान सिंह, समरीन फात्मा, शरद यादव,कौशलेश सिंह, अरुण त्रिपाठी, नीरज मिश्र अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी पांच मिनट बाद कार्यालय पहुंचे। एडीपीआरओ और वीडीओ रितेश सिंह भी देर से दफ्तर पहुंचे। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। सीवीओ कार्यालय में उपस्थिति पंजिका चेक करने पर डिप्टी सीवीओ डॉ. राकेश कुमार एवं वरिष्ठ सहायक मनोज सिंह अनुपस्थित मिले। सीवीओ ने बताया डिप्टी सीवीओ लखनऊ गए हैं, हालांकि, इस बारे में उन्होंने कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश विभागाध्यक्षों को दिया।
विज्ञापन

----------
साल भर से गायब लिपिक पर नहीं हुई कार्रवाई
मंझनपुर। डीएम के औचक निरीक्षण में बुधवार को एआर कोऑपरेटिव कार्यालय में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि कनिष्ठ सहायक प्रशांत आनंद त्रिपाठी एक वर्ष से अनुपस्थित चले रहे हैं। लेकिन विभागीय अफसरों ने इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर डीएम ने गैरहाजिर कर्मचारी को निलंबित करने के लिए नियुक्ति प्राधिकारी को अवगत कराने का निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed