फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   नकब लगाकर सिक्योरिटी गार्ड के घर से हजारों की चोरी

नकब लगाकर सिक्योरिटी गार्ड के घर से हजारों की चोरी

Mon, 29 Apr 2019 06:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
नकब लगाकर सिक्योरिटी गार्ड के घर से हजारों की चोरी
नकब लगाकर सिक्योरिटी गार्ड के घर से हजारों की चोरी
विज्ञापन

गार्ड की दोनाली बंदूक भी उठा ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली के कोरांव खास गांव में रहने वाले सिक्योरिटी गार्ड के घर में नकब लगाकर चोर दोनाली बंदूक सहित हजारों का समान उठा ले गए। गार्ड अपने भतीजे के तिलक में शामिल होने के लिए गांव आया था। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोरांव खास निवासी भारत सिंह यादव दिल्ली की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। एक मई को उसके बड़े भाई करन सिंह के बेटे भूप सिंह का तिलक है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह रविवार को गांव आया था। घर के पिछले कमरे में उसने अपनी अटैची रखी थी। अटैची में ही बंदूक को भी फोल्ड करके रखा था। रविवार की रात को चोर पीछे की तरफ से सेंध लगाकर कमरे में दाखिल हुए और अटैची लेकर भाग निकले। सुबह जानकारी होने पर भारत सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। भारत सिंह के मुताबिक अटैची में एक तोला सोने का हार, 50 हजार नकद और बंदूक थी। कौशाम्बी के इंस्पेक्टर स्वामी नाथ ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन किया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में जख्मी महिला ने दम तोड़ा
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। कोतवाली के कुआंडीह गांव की रहने वाली कलुई देवी (65) ने शनिवार की देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को उसे गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दिया था। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी कलुई का इलाज प्रयागराज के अस्पताल में कराया जा रहा था। मामले में कलुई के घरवालों की तहरीर पर पुलिस ने पूरब शरीरा निवासी पदुम के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज ने मेधावियों के लिए खोले द्बार
बीए, बी-कॉम और बीएससी में मेधावियों को मिलेगा पहला मौका
सोमवार से कॉलेज में शुरू हुई प्रवेश फार्म की बिक्री
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। इंटरमीडिएट में सफल हुए जिले के मेधावियों के लिए महामाया राजकीय डिग्री कॉलेज ने प्रवेश में वरीयता दी है। कॉलेज में प्रवेश का फार्म दिया जा रहा है। जिले के अभ्यर्थियों को कॉलेज प्रशासन की तरफ पहली वरीयता देने की घोषणा की गई है।

कॉलेज की प्राचार्य कंचन गौड़ ने बताया कि शिक्षण संस्थान में बीए की 240, बी-कॉम की 120 और बीएससी की 120 सीटों के लिए प्रवेश फार्म बांटे जा रहे हैं। जुलाई तक लोग आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट के हिसाब से पहली वरीयता क्रम में बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. कंचन गौड़ ने बताया कि संस्थान में पहले मेधावियों को वरीयता दी जाती है। कॉलेज में सभी विषयों के शिक्षकों की शासन से तैनाती हो चुकी है। बराबर सभी क्लासों का संचालन किया जा रहा है। जुलाई के बाद सीट रिक्त होने पर ही प्रवेश का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed