फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पुत्रों के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की ललही छठ की पूजा

पुत्रों के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की ललही छठ की पूजा

Sun, 02 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुत्रों के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने की ललही छठ की पूजा
करारी। दोआबा में ललही छट की पूजा शनिवार को परंपरागत तरीके से की गई। इस मौके पर महिलाओं ने पुत्रों के दीर्घायु के लिए ललही देवी की विधि-विधान से पूजा कर सारा दिन का व्रत रखा। पूजन के बाद ईष्ट मित्रों के घर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि ललही छठ के नाम से जानी जाती है। इसे हलषष्ठी व भादौं छठ भी कहते हैं। भगवान कृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्म भी इसी दिन हुआ था। शनिवार को ललही छठ पर महिलाएं सुबह से ही स्ननादि से निवृत्त होकर पूजन की तैयारी में जुट गईं। चना, अरहर, गेहूं, जौ, जोंधरी, चावल व धान के भूने दाने को मिट्टी के कुढ़वे में भरकर पूजन सामग्री के साथ पूजन स्थल पर गईं। वहां बनाए गए गड्ढे में जल भर कर ललही देवी की विधि-विधान से पूजा किया। इसके बाद गड्ढे के जल से पुत्रों का मुंह धोकर आंचल से पोछा। मान्यता है कि जो स्त्री इस दिन विधि-विधान से व्रत रखकर पूजन करती है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पुत्रों की उम्र लंबी होती है और किसी प्रकार अनिष्ट नहीं होने पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed