{"_id":"5b5f616b4f1c1b07788b6d96","slug":"171532977515-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने दंपति सहित तीन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने दंपति सहित तीन को पीटा
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के मैनापुर गांव में रविवार शाम दबंगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों की पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मैनापुर गांव के रामधारी पुत्र रामचंद्र ने बताया कि पड़ोसी से एक जमीन को लेकर उसका विवाद चल रहा है। इसी के चलते वह आए दिन अपशब्द कहता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित के मुताबिक रविवार शाम भी पड़ोसी गाली-गलौच कर रहा था। ऐतराज जताने पर परिजनों संग मिलकर उसने पिटाई कर दी। युवक को पिटता देख उसकी पत्नी शिवकली और पुत्र कर्ण बीच-बचाव करने पहुंचे तो इन दोनों को भी पीटा गया। ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है।