{"_id":"5b58cd694f1c1b54208b518f","slug":"171532546409-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत पोल से भिड़ी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत पोल से भिड़ी बाइक, युवक की मौत
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
करारी (ब्यूरो)। स्थानीय तिराहे के समीप मंगलवार रात एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इससे मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई।
पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव का उदित (25) पुत्र जयप्रकाश खेती करके परिवार का खर्च चलाने में पिता की मदद करता था। मंगलवार दोपहर किसी काम से वह इलाहाबाद गया था।
रात को लौटते वक्त करारी तिराहे के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इससे मौके पर ही उदित की मौत हो गई। जानकारी पर पीड़ित परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पहुंचे। मामले में करारी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि परिजन पीएम के लिए राजी नहीं हुए। इसलिए पंचनामा करके शव दे दिया गया।