{"_id":"5a5bab744f1c1b8b268b46ad","slug":"171515957108-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य उपकेंद्र का दरवाजा,खिड़की उखाड़ ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य उपकेंद्र का दरवाजा,खिड़की उखाड़ ले गए चोर
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य उपकेंद्र का दरवाजा, खिड़की उखाड़ ले गए चोर
-पांच साल पहले अलवारा गांव में बनवाया गया था भवन
-विभागीय लापरवाही के कारण नहीं हो सका आज तक संचालन
फोटो नं-5
मंझनपुर (ब्यूरो)। परिवार परामर्श स्वास्थ्य उपकेंद्र अलवारा निर्माण के पांच साल बाद भी नहीं संचालित किया जा सका है। उपकेंद्र के दरवाजे-खिड़की अराजक तत्व उखाड़ ले गए हैं। इसके चलते ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है।
शासन की ओर से ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मुहैया कराने के लिए गांवों में परिवार परामर्श स्वास्थ्य उपकेंद्र बनवाया गया था। इसी के तहत सरसवां ब्लॉक के अलवारा गांव में भी एक केंद्र का निर्माण कराया गया। लाखों की लागत से तैयार यह केंद्र आज तक संचालित नहीं हो सका है। ग्रामीणों की मानें तो यहां स्वास्थ्य विभाग का कभी कोई डॉक्टर अथवा पैरामेडिकल स्टॉफ नहीं देखा गया। देखरेख के अभाव में उपकेंद्र के दरवाजे-खिड़की चोर-उचक्के उखाड़ ले जा चुके हैं। ऐसे में यमुना की तराई में बसे अलवारा समेत आसपास के ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।
----------
डीएम का भी आदेश हुआ बेअसर
मिशन इंद्रधनुष के तहत दो महीने पहले अलवारा गांव में टीकाकरण अभियान चल रहा था। अभियान का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम की नजर बदहाल परिवार कल्याण उपस्वास्थ्य केंद्र पर पड़ी तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की। साथ ही मौके पर मौजूद मेडिकल टीम व ग्राम प्रधान को जल्द से जल्द उपकेंद्र संचालन का निर्देश दिया। इसके बावजूद उपकेंद्र का संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन
----------
क्या कहते हैं जिम्मेदार
स्वास्थ्य उपकेंद्र की मरम्मत के लिए बजट की डिमांड की गई है। धनराशि अवमुक्त होते ही भवन की मरम्मत कराकर उपकेंद्र चालू करा दिया जाएगा।
डॉ दीपेंद्र मालवीय
सीएमओ
स्वयं सेवी संस्था ने किया पौधरोपण
मंझनपुर (ब्यूरो)। सरसवां ब्लॉक के पूरबसरावां गांव में रविवार को राधा पांडेय गौ सेवा संस्थान की ओर से पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संस्था के प्रबंधक श्रवण पांडेय ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के लिए बहुमूल्य होते हैं। इसलिए सभी को जीवन में कम से कम पांच-पांच पौधे अवश्य लगाना चाहिए। इस दौरान गांव में साफ-सफाई कराई गई। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। इस मौके पर आशीष मिश्र, रामबाबू केसरवानी, अजय पांडेय, पवन, राजेश, मनीष, आयुष आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
सफाईकर्मी की मनमानी से गुस्सा
मंझनपुर (ब्यूरो)। विकास खंड कड़ा के महेशपुर गांव में सफाईकर्मी के ड्यूटी पर नहीं आने से गांववाले परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब छह महीने से सफाईकर्मी ड्यूटी पर नहीं आया है। इससे पूरे गांव में कचरे का ढेर लगा है। गंदगी से भरी नालियां चोक हैं। इससे जलनिकासी बाधित है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी रास्ते में बहता रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रधान, बीडीओ और ग्राम विकास अधिकारी से शिकायत भी की गई। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रधान और अफसरों की इस अनदेखी का गांववालों में गुस्सा है।