फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   17 years after the money order has not

17 साल बाद भी घर नहीं पहुंचा मनीआर्डर

Thu, 18 Dec 2014 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 18 Dec 2014 01:14 AM IST
विज्ञापन
चायल। डाक कर्मियों की मनमानी के कारण इंदौर से कौशाम्बी के बूंदा गांव के लिए भेजा गया मनीआर्डर 17 साल बाद भी नहीं पहुंचा है। मनीआर्डर भेजने के दो महीने बाद से भुक्तभोगी और उसका परिवार प्रधान डाकघर इलाहाबाद का चक्कर काट रहा है। इंदौर से भेजा गया मनीआर्डर कहां गुम हो गया, इस बावत डाक विभाग अफसर भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। बुधवार को भी भुक्तभोगी ने इसकी लिखित शिकायत पीएमजी से की है।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के बूंदा गांव का रहने वाला मोहम्मद राशिद पुत्र मतीउल्ला ने बताया कि वह पहले इंदौर में रहकर नौकरी करता था। उसका कहना है कि 5 नवंबर 1997 को उसने महू डाकघर इंदौर से पत्नी आरफा बीबी के नाम दो हजार रुपये का मनीआर्डर किया था। पर, अब तक वह मनीआर्डर उसकी बीवी को नहीं मिल सका है। मोहम्मद राशिद ने बताया कि पैसे भेजने के करीब दो महीने बाद ही वह गांव आया था।
विज्ञापन


यह आने पर उसे मनीआर्डर घर नहीं पहुंचने की जानकारी हुई। बताया कि इसके बाद से ही वह इंदौर से लेकर इलाहाबाद के प्रधान डाकघर का चक्कर लगा रहा है। भुक्तभोगी के मुताबिक प्रधान डाकघर इंदौर के अफसरों ने पूछताछ के दौरान उसे बताया कि मनीआर्डर भेजा जा चुका है। वहीं इलाहाबाद डाकघर के अधिकारी कर्मचारी उसके मनीआर्डर की बावत उसे कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। आरोप है कि इन 17 सालों में वह कम से कम से 20 प्रार्थनापत्र इंदौर और इलाहाबाद के प्रधान डाकघर को दे चुका है। पर, उसकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि अब वह इस मामले की शिकायत उपभोक्ता फोरम में करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed