फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   1699 people to get houses

1699 लोगों को मिलेगा मकान

Wed, 03 Jul 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
1699 people to get houses
हजारों आवेदकों में 1699 को मिलेगी पक्की छत
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री आवास योजना से भी 32 लोगों को मिलेगा अपना घर
मंझनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र करीब 1662 परिवार को इस साल भी पक्की छत नसीब नहीं हो सकेगी। करीब 3295 परिवारों में लगभग 1699 आवास स्वीकृत हुए हैं। इसी तरह मुख्यमंत्री आवास योजना से 32 लोगों को ही आवास का लाभ मिलेगा।

वर्ष 2011 में कराई गई सामाजिक आर्थिक जनगणना में पीएम आवास योजना के लिए चिन्हित लोगों को पक्की छत उपलब्ध कराई जा रही है। इस सत्र तक करीब 3295 पात्रों को आवास दिए जाने के लिए पत्राचार किया गया। जिसमें पिछले दिनों शासन ने 1699 परिवार को आवास देने के लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। इस सूची के हिसाब से आठ साल पहले से पात्रता सूची में शामिल 1662 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास के लिए अगले साल का इंतजार करना होगा। इसी तरह मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी जिले के 313 परिवार चिन्हित किए गए थे। जिसमें से 46 लोगों को पिछले सत्र में आवास दे दिया गया है। इस साल 32 आवास का लक्ष्य स्वीकृत किया गया है। परियोजना निदेशक घनश्याम कुमार का कहना 1699 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए है। आवास ब्लॉकों को आवंटित किए जा रहे हैं। जल्द ही लाभार्थियों के खाते में पैसा ट्रांसफर कर भवन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed